MP : गाड़ी रोकी, बंदूक निकाली, एंट्री देख छूट गए हमलावरों के पसीने, बीच सड़क ‘हीरोपंती’ दिखाने वाले बीजेपी विधायक अंबरीश शर्मा का वीडिओ चर्चा में…

भिंड। मध्य प्रदेश का चंबल क्षेत्र अपनी दबंगई के लिए जाना जाता है। हाल ही में भिंड जिले की लहार सीट से BJP विधायक भी इसी वजह से चर्चा में आए। उन्होंने एक युवक को बदमाशों से बचाया। हालांकि युवक को बचाने से ज्यादा चर्चा उसको बचाने के तरीके की हो रही है। विधायक ने जिस तरह से युवक को बचाया, वह क्षेत्र में और सोशल मीडिया में चर्चा का विषय बन गया है। बात बीजेपी विधायक अंबरीश शर्मा ‘गुड्डू’ की हो रही है। वही अंबरीश शर्मा, जिन्होंने कांग्रेस के दिग्गज नेता डाक्टर गोविन्द सिँह को उनके क्षेत्र में 33 साल बाद पराजित किया।

घटना लहार क्षेत्र की है। युवक, युवराज सिंह राजावत, कुछ बदमाशों से घिरा हुआ था। उसने शेयर मार्केट में निवेश के लिए उनसे पैसे लिए थे। पैसे वापस न करने पर बदमाश उसे घेरकर मारपीट करने आए थे। तभी विधायक वहां से गुजरे। विधायक ने युवक को खतरे में देखकर तुरंत अपनी गाड़ी रुकवाई। वह खुद बंदूक लेकर युवक को बचाने पहुंच गए। विधायक को देखकर सभी बदमाश मौके से भाग गए। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

एक करोड़ से ज्यादा की रकम ली उधार
युवराज सिंह ने स्थानीय लोगों से शेयर मार्केट और प्रॉपर्टी में इन्वेस्टमेंट के नाम पर एक करोड़ रुपए से ज्यादा की रकम ली थी। वह यह राशि वापस नहीं कर रहा था। इस वजह से लोगों ने लहार थाना प्रभारी से लेकर पुलिस अधीक्षक तक शिकायतें की थीं। पुलिस भी युवराज की तलाश में जुटी थी क्योंकि उसने पैसे नहीं लौटाए थे।

सूचना के आधार पर युवक को घेरा
1 मई की शाम को कुछ लोगों को पता चला कि युवराज सिंह राजावत रावतपुरा सानी मोड़ पर एक टपरी पर बैठा है। वे लोग अपने पैसे वसूल करने के लिए लाठी-डंडों से लैस होकर वहां पहुंच गए। उनका इरादा युवराज सिंह को घेरकर मारपीट करने का था। उसी समय लहार के BJP विधायक अंबरीष शर्मा गुड्डू वहां से गुजर रहे थे। उन्होंने देखा कि कुछ लोग लाठी-डंडों के साथ झगड़ा करने के लिए तैयार हैं। यह देखकर वह तुरंत अपनी बंदूक लेकर गाड़ी से उतरे और लोगों को डांटा।विधायक को देखकर दबंग युवक लाठी-डंडों के साथ अपनी कारों में बैठकर भाग गए। इस घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।वह पहली बार विधायक बने हैं। विधायक अंबरीश शर्मा गुड्डू अपने दबंग अंदाज की वजह से लोगों के बीच चर्चा में बने रहते हैं।

पत्नी और साले को ले गई थी मुंबई पुलिस!

हाल ही में अंबरीश शर्मा एक और मामले में चर्चा में आये थे। उनकी पत्नी और साले को मुंबई पुलिस गिरफ्तार करके ले गई थी। मामला महाराष्ट्र के एक राजनेता के साथ फर्जीवाड़े का है। इसमें भोपाल से ही गिरफ़्तारी हुई, दबाव बनाकर पत्नी को तो फिलहाल बचा लिया, लेकिन साला अंदर है। ये करोड़ों का मामला बताया जा रहा है, जिसमें ये तय हुआ है कि रकम कुछ निश्चित समय अवधि में वापस कर दी जाएगी।

Sanjay Saxena

BSc. बायोलॉजी और समाजशास्त्र से एमए, 1985 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय , मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के दैनिक अखबारों में रिपोर्टर और संपादक के रूप में कार्य कर रहे हैं। आरटीआई, पर्यावरण, आर्थिक सामाजिक, स्वास्थ्य, योग, जैसे विषयों पर लेखन। राजनीतिक समाचार और राजनीतिक विश्लेषण , समीक्षा, चुनाव विश्लेषण, पॉलिटिकल कंसल्टेंसी में विशेषज्ञता। समाज सेवा में रुचि। लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को समाचार के रूप प्रस्तुत करना। वर्तमान में डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े। राजनीतिक सूचनाओं में रुचि और संदर्भ रखने के सतत प्रयास।

Related Articles