MP: इंदौर में जुआ खेलते पकड़ाया BJP पार्षद, ढाई लाख रुपए जब्त, अधिकारियों को फोन लगाते रहे भाजपा नेता

इंदौर। इंदौर की कनाड़िया पुलिस ने गुरुवार देर रात खजराना इलाके के वार्ड-40 से भाजपा पार्षद पुष्पेन्द्र पाटीदार और उसके साथियों को जुआं खेलते पकड़ा है। रात में सभी को थाने लाकर जुआं एक्ट में कार्रवाई कर सभी को जमानत दे दी।
जानकारी के मुताबिक बरसाना गार्डन बायपास रोड से पुलिस ने रात में 5 लोगों को जुआं खेलते हुए पकड़ा। इनमें भाजपा नेता पुष्पेन्द्र कैलाश चंद्र पाटीदार, निवासी खजराना, प्रदीप यशोदा नंद गुप्ता, निवासी गणेशपुरी, दीपक गोकुलदास मोहनवाने, निवासी अनुराग नगर, भरत केदारमल अग्रवाल, निवासी शालीमार टाउनशिप तिलक नगर और धीरज प्रकाश जैन, निवासी खजराना शामिल हैं। आरोपियों के पास से करीब 2 लाख 54 हजार रुपए जब्त किए गए।
पुष्पेन्द्र पाटीदार पर कार्रवाई नहीं करने को लेकर बीजेपी के कई वरिष्ठ नेताओं ने रात में पुलिस अधिकारियों को कॉल किए थे। हालांकि अधिकारियों ने कार्रवाई करने की बात कहते हुए पुष्पेन्द्र को आरोपी बनाया है। बता दें कि पुष्पेंद्र खजराना इलाके से पार्षद है।

Sanjay Saxena

BSc. बायोलॉजी और समाजशास्त्र से एमए, 1985 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय , मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के दैनिक अखबारों में रिपोर्टर और संपादक के रूप में कार्य कर रहे हैं। आरटीआई, पर्यावरण, आर्थिक सामाजिक, स्वास्थ्य, योग, जैसे विषयों पर लेखन। राजनीतिक समाचार और राजनीतिक विश्लेषण , समीक्षा, चुनाव विश्लेषण, पॉलिटिकल कंसल्टेंसी में विशेषज्ञता। समाज सेवा में रुचि। लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को समाचार के रूप प्रस्तुत करना। वर्तमान में डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े। राजनीतिक सूचनाओं में रुचि और संदर्भ रखने के सतत प्रयास।

Related Articles