MP Bhind Collector: चुप बे.. बेवकूफ कहीं का… अस्पताल में मरीज के पति से कलेक्टर की हो गई जोरदार बहस

भिंड। मरीज के पति और भिंड कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव के बीच जोरदार बहस हो गई है। कलेक्टर भिंड जिला अस्पताल का निरीक्षण करने पहुंचे थे। निरीक्षण के दौरान उन्हें कई खामियां मिली हैं। साथ ही कई डॉक्टर ड्यूटी से लापता मिले हैं। इस दौरान मरीज के एक परिजन ने कलेक्टर साहब से कुछ पूछ लिया है। इस पर वह तमतमा गए और मरीज के परिजन को भला बुरा कहने लगे। इस दौरान कलेक्टर साहब का गार्ड परिजन को हटाते भी दिखता है।

भिंड कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव का सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में संजीव श्रीवास्तव और मरीज के तीमारदार के बीच जोरदार बहस हो रही है। वह इलाज और पर्ची को लेकर कुछ जानकारी चाह रहा था। इसी सवाल पर कलेक्टर साहब का पारा चढ़ गया। वह गुस्से में तमतमा उठे और सवाल पूछने वाले शख्स को लताड़ने लगे। उसे यहां तक कह दिया कि चुप बे…बेवकूफ कहीं का… तुम्हें लाइन नहीं दिख रही है।

इस पर युवक भी आक्रामक होता है तो सिक्योरिटी गार्ड ने उसे आगे बढ़ने से रोक दिया। साथ ही पीछे की ओर धक्का दे दिया। वहीं, कलेक्टर से जोर से चिल्लाते हुए वहां से निकल जाते हैं। इसका वहां मौजूद लोगों ने वीडियो रेकॉर्ड कर लिया है। कलेक्टर साहब के व्यवहार का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल है। इसे लेकर कई तरह के सवाल उठ रहे हैं।

img 20240826 200901760777727541861622

Sanjay Saxena

BSc. बायोलॉजी और समाजशास्त्र से एमए, 1985 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय , मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के दैनिक अखबारों में रिपोर्टर और संपादक के रूप में कार्य कर रहे हैं। आरटीआई, पर्यावरण, आर्थिक सामाजिक, स्वास्थ्य, योग, जैसे विषयों पर लेखन। राजनीतिक समाचार और राजनीतिक विश्लेषण , समीक्षा, चुनाव विश्लेषण, पॉलिटिकल कंसल्टेंसी में विशेषज्ञता। समाज सेवा में रुचि। लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को समाचार के रूप प्रस्तुत करना। वर्तमान में डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े। राजनीतिक सूचनाओं में रुचि और संदर्भ रखने के सतत प्रयास।

Related Articles