MP: इंदौर में नाइट कल्चर पर पाबंदी, सीएम ने तत्काल प्रभाव से निरस्त किया पिछला आदेश
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शुक्रवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए इंदौर संभाग के मंत्रियों, विधायकों और अन्य जनप्रतिनिधियों की बैठक ली। इसके बाद मुख्यमंत्री के निर्देश पर कलेक्टर आशीष सिंह ने इन्दौर शहर में निरंजनपुर चौराहे से राजीव गांधी चौराहे तक, बीआरटीएस कॉरिडोर में विभिन्न व्यवसायिक/औद्योगिक/कार्यालय आदि संस्थानों के लिए 24 घंटे संचालन संबंधी आदेश को तत्काल प्रभाव से निरस्त कर दिया है।यहां ये उल्लेखनीय है कि कुछ ही दिन पहले प्रदेश के बड़े शहरों में रात भर बाजार खुले रखने को लेकर चर्चा शुरू हुई थी। और एक मंत्री ने घोषणा भी कर दी थी।





