MP: अंशुल गुप्ता नए जनसंपर्क संचालक, उज्जैन नगर निगम आयुक्त रह चुके हैं

भोपाल। आईएएस अंशुल गुप्ता अब जनसंपर्क विभाग के नए संचालक होंगे। वे रोशन कुमार सिंह का स्थान लेंगे, जिन्हें विदिशा कलेक्टर बनाया गया है।डॉक्टर मोहन यादव के सीएम बनने के बाद हुए हर  फेरबदल में कई अफसरों को बाया उज्जैन बेहतर पदस्थापना मिली है।

अंशुल गुप्ता उज्जैन नगर निगम आयुक्त रह चुके हैं। वे 2016 बैच के आईएएस हैं। पहले उमरिया में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी के पद पर रहे, वहां से उज्जैन लाया गया। इसके पहले इंदौर के महू और धार जिले के कुक्षी में एसडीएम रह चुके हैं।

यहां ध्यान देने वाली बात यह है कि सीएम डॉक्टर मोहन यादव के आने के बाद उज्जैन में पदस्थ रहे अधिकारियों को बेहतर पदस्थापना सी जा रही है। अनशुप गुप्ता उज्जैन में नगर निगम आयुक्त रहे फिर उन्हें सीएम सचिवालय में उप सचिव नियुक्त किया गया। अभी वे उप सचिव ही हैं। अब जनसंपर्क सम्हालेंगे। और जो संचालक रोशन कुमार सिंह यहां से जा रहे हैं, कलेक्टर बन कर, वो भी उज्जैन में नगर निगम आयुक्त रहे थे।अंशुल गाजियाबाद उत्तर प्रदेश में जन्मे हैं और मप्र  इलेक्ट्रोनिक विकास निगम में एमडी भी रहे हैं।

Exit mobile version