MP: बांधवगढ़ में हाथियों की मौत के बाद सरकार का एक्शन;चीफ वाइल्ड लाइफ वार्डन वीएन अंबाड़े को हटाया, शुभरंजन को जिम्मेदारी

भोपाल। बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में 10 हाथियों की मौत के मामले में प्रदेश के चीफ वाइल्ड लाइफ वार्डन वीएन अंबाड़े पर गाज गिरी है। शासन ने गुरुवार देर शाम उन्हें इस पद से हटा दिया है। उनके स्थान पर वित्त एवं बजट शाखा के प्रधान मुख्य वनसंरक्षक शुभरंजन सेन को प्रदेश का नया चीफ वाइल्ड लाइफ वार्डन नियुक्त किया गया है।

पिछले 16 महीने में यह दूसरा मौका है, जब वन्यप्राणियों की मौत पर चीफ वाइल्ड लाइफ वार्डन को हटाया गया है। इससे पहले 6 चीतों की मौत पर तत्कालीन चीफ वाइल्ड लाइफ वार्डन जेएस चौहान को 17 जुलाई 2023 को हटाया गया था।

हालांकि, अपर मुख्य सचिव वन अशोक बर्णवाल इसे अंबाड़े का प्रमोशन बता रहे हैं। उनका कहना है-अंबाड़े का प्रमोशन हुआ है। वन बल प्रमुख बनने से पहले वन विकास निगम में भी रहना पड़ता है। इसलिए हाथियों की मौत के मामले से उनकी पोस्टिंग को जोड़ना गलत है।
दूसरी ओर, सूत्रों का कहना है कि प्रदेश के वन बल प्रमुख असीम श्रीवास्तव जुलाई 2025 में रिटायर होंगे। वन विकास निगम के एमडी बनाए गए अंबाड़े का रिटायरमेंट फरवरी 2026 में है।

img 20241121 203326418923413588326820

Sanjay Saxena

BSc. बायोलॉजी और समाजशास्त्र से एमए, 1985 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय , मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के दैनिक अखबारों में रिपोर्टर और संपादक के रूप में कार्य कर रहे हैं। आरटीआई, पर्यावरण, आर्थिक सामाजिक, स्वास्थ्य, योग, जैसे विषयों पर लेखन। राजनीतिक समाचार और राजनीतिक विश्लेषण , समीक्षा, चुनाव विश्लेषण, पॉलिटिकल कंसल्टेंसी में विशेषज्ञता। समाज सेवा में रुचि। लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को समाचार के रूप प्रस्तुत करना। वर्तमान में डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े। राजनीतिक सूचनाओं में रुचि और संदर्भ रखने के सतत प्रयास।

Related Articles