MP: 9 जनपद सीईओ एवं प्रभारी सीईओ के तबादले

भोपाल । सरकार ने 7 जिलों की जनपद पंचायतों के 9 मुख्य कार्यपालन अधिकारी एवं प्रभारी कार्यपालन अधिकारियों (सीईओ) के शुक्रवार, 9 अगस्त को तबादले कर दिए। ये सभी तबादले पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग से संबधित हैं।

मुख्य कार्यपालन अधिकारी ईश्वर सिंह वर्मा को ब्यावरा राजगढ़ से पंचायत राज संचालनालय भोपाल, राजकुमार मंडल को कालापीपल-शाजापुर से ब्यावर- राजगढ़, पराग पंथी को जिला पंचायत राजगढ़ से जिला पंचायत पाटी-बड़वानी, कुमारी कुसुम मंडलोई को जिला पंचायत सोनकच्छ- देवास से जिला पंचायत सांवेर-इंदौर, अशोक कुमार शर्मा को जिला पंचायत मुंगावली- अशोकनगर से जिला पंचायत खैरलांजी-बालाघाट, आलोक प्रताप सिंह ईटोरिया को ईसागढ़-अशोकनगर से मुंगावली-अशोकनगर, शैलेंद्र सिंह को हराधौगढ़ गुना से अशोकनगर ललित कुमार चौधरी को पांढुर्णा से सबलगढ़- मुरैना और प्रभारी सीईओ राजेश कुमार गौड़ को जिला पंचायत सबलगढ़-मुरैना से जिला पंचायत पिछोर- शिवपुरी ट्रांसफर किया गया है।

img 20240810 1602302642556725998419136

Sanjay Saxena

BSc. बायोलॉजी और समाजशास्त्र से एमए, 1985 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय , मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के दैनिक अखबारों में रिपोर्टर और संपादक के रूप में कार्य कर रहे हैं। आरटीआई, पर्यावरण, आर्थिक सामाजिक, स्वास्थ्य, योग, जैसे विषयों पर लेखन। राजनीतिक समाचार और राजनीतिक विश्लेषण , समीक्षा, चुनाव विश्लेषण, पॉलिटिकल कंसल्टेंसी में विशेषज्ञता। समाज सेवा में रुचि। लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को समाचार के रूप प्रस्तुत करना। वर्तमान में डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े। राजनीतिक सूचनाओं में रुचि और संदर्भ रखने के सतत प्रयास।

Related Articles