MP : 9 IAS अफसरों के तबादले, अनुपम राजन प्रमुख सचिव हायर एजुकेशन बने; श्रीमन शुक्ल अब शहडोल के नए कमिश्नर

भोपाल। सरकार ने 10 दिन में फिर एक बड़ी प्रशासनिक सर्जरी की है रक्षाबंधन के बाद जारी इस तबादला सूची में मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन की राज सरकार में वापसी हुई है उन्हें प्रमुख सचिव उच्च शिक्षा और उद्यान की व खाद्य प्रसंस्करण विभाग बनाया गया है वही प्रमुख सचिव उद्यान की ओर खाद्य प्रसंस्करण सुखबीर सिंह को मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी बनाया गया है। इसके पहले दस अगस्त को आधी रात के बाद एसीएस, पीएस स्तर के अफसरों के साथ कलेक्टरों के तबादले किए गए थे।

अवि प्रसाद बने मनरेगा सीईओ, चैतन्य एमडी मेट्रो रेल कारपोरेशन
नौ अधिकारियों के तबादला आदेश में शिवराज सरकार में दमोह कलेक्टर के पद से हटाने के बाद मुख्य कार्यपालन अधिकारी रोजगार गारंटी परिषद की जिम्मेदारी निभा रहे एस कृष्ण चैतन्य को मेट्रो रेल कॉरपोरेशन लिमिटेड भोपाल का प्रबंध संचालक बनाया गया है वहीं कटनी कलेक्टर के पद से हटाकर मंत्रालय में पदस्थ किए गए अवि प्रसाद को मुख्य कार्यपालन अधिकारी रोजगार गारंटी परिषद के पद पर पदस्थ किया गया है।

हरदा हादसे के बाद हटे ऋषि गर्ग की फिर बदली पोस्टिंग
हरदा हादसे के बाद हरदा कलेक्टर के पद से हटाए गए ऋषि गर्ग को मोहन सरकार ने उप सचिव कुटीर एवं ग्रामोद्योग विभाग के पद से हटाते हुए अब राज्य योजना आयोग का सदस्य सचिव और आर्थिक एवं सांख्यिकी आयुक्त का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। ऋषि गर्ग को 7 फरवरी को हरदा की अवैध पटाखा फैक्ट्री में हुए विस्फोट के बाद हटाया गया था।

मंत्री से पटरी नहीं बैठने पर हटे खाद्य आयुक्त

खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग के आयुक्त रवीन्द्र सिंह को मंत्रालय में सचिव बनाया गया है। रवीन्द्र सिंह को विभाग तय नहीं हैं। माना जा रहा है कि सिंह को मंत्री गोविन्द सिंह राजपूत के साथ पटरी नहीं बैठने के चलते बदला गया है।

इन्हें मिली यह जिम्मेदारी

वाणिज्यिक कर विभाग के पीएस अमित राठौर को वित्त विभाग का प्रमुख सचिव बनाया गया है। वाणिज्यिक कर विभाग और कुटीर एवं ग्रामोद्योग विभाग का अतिरिक्त प्रभार राठौर के पास रहेगा।
श्री मन शुक्ल शहडोल संभाग के कमिश्नर बनाए गए हैं।
एमपी मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन के एमडी सिबि चक्रवर्ती एम. खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग के आयुक्त सह-सचिव बनाए गए हैं।

img 20240820 wa00224062175925192347677
img 20240820 wa00238891806593966101381
img 20240820 wa0020254641412603605690

Sanjay Saxena

BSc. बायोलॉजी और समाजशास्त्र से एमए, 1985 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय , मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के दैनिक अखबारों में रिपोर्टर और संपादक के रूप में कार्य कर रहे हैं। आरटीआई, पर्यावरण, आर्थिक सामाजिक, स्वास्थ्य, योग, जैसे विषयों पर लेखन। राजनीतिक समाचार और राजनीतिक विश्लेषण , समीक्षा, चुनाव विश्लेषण, पॉलिटिकल कंसल्टेंसी में विशेषज्ञता। समाज सेवा में रुचि। लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को समाचार के रूप प्रस्तुत करना। वर्तमान में डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े। राजनीतिक सूचनाओं में रुचि और संदर्भ रखने के सतत प्रयास।

Related Articles