MP:  हादसों में 8 की मौत, छात्र जिंदा जला:कार की टक्कर से खत्म हुआ परिवार; हार्वेस्टर के नीचे दबे तीन लोग

भोपाल। मध्यप्रदेश में रविवार को अलग-अलग सड़क हादसे में 8 लोगों की मौत हो गई। जबकि शनिवार की रात सीहोर के सलकनपुर धाम से खंडवा लौट रहे बाइक सवार तीन लोगों को ट्रक ने टक्कर मार दी। जिससे उनकी मौत हो गई।

रविवार सुबह जबलपुर में 18 साल का छात्र बाइक के साथ जिंदा जल गया। शहर में ही सुबह 8.30 बजे गेहूं काटने वाला हार्वेस्टर पुलिया से नीचे गिर गया। हरियाणा के रहने वाले तीन लोगों की मौत हो गई, एक घायल है। बड़वानी के सेंधवा में कार की टक्कर से बाइक सवार दंपती और दो बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई। छतरपुर में भाजपा प्रत्याशी की कार की टक्कर से एक बच्ची घायल हो गई।

जबलपुर में रविवार सुबह एक छात्र अपने दो दोस्तों के साथ बाइक पर स्टंट और रेसिंग कर रहा था। छात्र की बाइक पेड़ में जा घुसी। पेट्रोल टैंक फटने से बाइक ने आग पकड़ ली। घटना बरगी नगर चौकी के वीआईपी सर्किट के पास की है।

यश तानवेश शहर के मदन महल इलाके के आमनपुर का रहने वाला था। पॉलिटेक्निक कॉलेज में फर्स्ट ईयर का स्टूडेंट था। आज संडे की छुट्टी पर सुबह 7 बजे वह दोस्त आयुष विश्वकर्मा और बुआ के बेटे नवजोत विनोदिया के साथ बरगी घूमने गया था। उसके दोनों दोस्त भी उसी की कॉलोनी के रहने वाले हैं।

बरगी से तीनों अलग-अलग बाइक पर वापस लौट रहे थे। नवजोत ने बताया, ‘हम तीनों अलग-अलग बाइक पर थे। यश के पास पल्सर-220 थी। मैं और आयुष आगे निकल आए। हमने पीछे देखा तो यश नहीं दिखा। हमने अपनी बाइक मोड़ीं। देखा तो जंगल में बाइक जल रही थी, पास ही यश का शव पड़ा था।’

जबलपुर में हार्वेस्टर पुलिया से नीचे गिरा, तीन की मौत

जबलपुर में रविवार सुबह 8.30 बजे गेहूं काटने वाला हार्वेस्टर पुलिया से नीचे गिर गया। हरियाणा के रहने वाले तीन लोगों की मौत हो गई, एक घायल है। घटना कुंडम थाना इलाके के करनपुरा गांव की है। महुआ बीन रहे लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

img 20240421 1609546751416151772802646
MP:  हादसों में 8 की मौत, छात्र जिंदा जला:कार की टक्कर से खत्म हुआ परिवार; हार्वेस्टर के नीचे दबे तीन लोग 3

Sanjay Saxena

BSc. बायोलॉजी और समाजशास्त्र से एमए, 1985 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय , मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के दैनिक अखबारों में रिपोर्टर और संपादक के रूप में कार्य कर रहे हैं। आरटीआई, पर्यावरण, आर्थिक सामाजिक, स्वास्थ्य, योग, जैसे विषयों पर लेखन। राजनीतिक समाचार और राजनीतिक विश्लेषण , समीक्षा, चुनाव विश्लेषण, पॉलिटिकल कंसल्टेंसी में विशेषज्ञता। समाज सेवा में रुचि। लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को समाचार के रूप प्रस्तुत करना। वर्तमान में डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े। राजनीतिक सूचनाओं में रुचि और संदर्भ रखने के सतत प्रयास।

Related Articles