MP: इंदौर में राजस्व अधिकारियों पर चलाई थीं 28 गोलियां, सुबह 5 बजे ढहाया बदमाश का घर

इंदौर। शहर में राजस्व अधिकारियों पर गार्डों से गोलियां चलवाने वाले बदमाश का घर प्रशासन ने रविवार सुबह ढहा दिया। पुलिस, नगर निगम और प्रशासन की टीम सुबह 5 बजे कार्रवाई करने पहुंच गई थी।

भंवरासला में विगत दिनों अतिक्रमण एवं अवैध कब्जा हटाने गए राजस्व अधिकारियों पर सुरेश पटेल और उसके गार्डों ने गोलियां चला दी थी। मामले में कलेक्टर आशीष सिंह ने सुरेश पटेल और तीन अन्य आरोपियों को राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम (रासुका) के तहत निरूद्ध करने के आदेश जारी किए।

आज सुबह पटेल के अवैध निर्माणों पर नगर निगम द्वारा रिमूवल की कार्रवाई की गई। बाणगंगा थाना क्षेत्र के भंवरासला में 14 अगस्त को अरबिंदो अस्पताल की जमीन का कब्जा हटाने गए तहसीलदार सैवाल सिंह, नायब तहसीलदार जितेंद्र वर्मा और पटवारी मयंक चतुर व प्रदीप सिंह चौहान पर कब्जेदार सुरेश पटेल के गार्डों ने गोलियां चला दी थी।

एक के बाद एक 28 राउंड फायर किए गए। मामले में बाणगंगा थाने में प्रकरण दर्ज कराया गया था। शनिवार को कलेक्टर सिंह ने सुरेश पटेल, जयदीप, प्रदीप मिश्रा और जयकुमार शर्मा पर रासुका की कार्रवाई की गई।

इंदौर नगर निगम ने तीन स्थानों पर 
बने अवैध पशु बाड़े तोड़े
इंदौर नगर निगम के अमले ने शनिवार को पशुओं के लिए बनाए गए अवैध बाड़ों को तोड़ने की कार्रवाई की। लंबे समय बाद नगर निगम ने नगरीय सीमा में पशु पालन के खिलाफ कार्रवाई की। निगम की टीमों ने जोन 21 में तीन स्थानों पर रिमूवल कार्रवाई की गई।

भवन अधिकारी राहुल रघुवंशी ने बताया कि 67बी वैशाली नगर गोपुर चौराहे के पास रितेश यादव द्वारा अवैध बाड़े का निर्माण कर लिया गया था। क्षेत्रीय नागरिकों ने भी इसकी शिकायत की थी। इसी जोन में रेत मंडी चौराहा पानी की टंकी के पास तथा कुंदन नगर के पास अहीर खेड़ी में विनोद पाल, सोनू पाल एवं अन्य द्वारा अवैध रूप से पशुपालन हेतु बनाए गए बाड़े को भी हटाया गया।

कार्रवाई के दौरान कुछ लोगों ने विरोध भी किया। मौके पर उपायुक्त लता अग्रवाल खुद मौजूद रही। बाद में वे अपनी निगरानी में बाड़ों से जब्त किए पशुओं को हातोद स्थित गोशाला में छोड़ने भी पहुंची। आशंका थी कि पशुपालक रास्ते में पशुओं को छुड़ाने के लिए व्यवधान पैदा कर सकते हैं।

Sanjay Saxena

BSc. बायोलॉजी और समाजशास्त्र से एमए, 1985 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय , मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के दैनिक अखबारों में रिपोर्टर और संपादक के रूप में कार्य कर रहे हैं। आरटीआई, पर्यावरण, आर्थिक सामाजिक, स्वास्थ्य, योग, जैसे विषयों पर लेखन। राजनीतिक समाचार और राजनीतिक विश्लेषण , समीक्षा, चुनाव विश्लेषण, पॉलिटिकल कंसल्टेंसी में विशेषज्ञता। समाज सेवा में रुचि। लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को समाचार के रूप प्रस्तुत करना। वर्तमान में डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े। राजनीतिक सूचनाओं में रुचि और संदर्भ रखने के सतत प्रयास।

Related Articles