MP: अगले साल रिटायर होंगे 20 सीनियर IAS, सीएस अनुराग जैन और सुलेमान समेत 6 ACS की होगी विदाई, संजय-मनीष, रश्मि प्रमोट होंगे

भोपाल। मध्यप्रदेश कैडर के 20 आईएएस अफसर साल 2025 में रिटायर हो जाएंगे। इनमें मुख्य सचिव अनुराग जैन के साथ शिवराज सरकार में पावरफुल विभागों में रहे मोहम्मद सुलेमान और जेएन कंसोटिया भी शामिल हैं।
इस साल अपर मुख्य सचिव स्तर के जो अन्य अधिकारी रिटायर होने वाले हैं उनमें एसएन मिश्रा, अजीत केसरी, विनोद कुमार भी हैं। अपर मुख्य सचिव गृह एसएन मिश्रा तो जनवरी में ही रिटायर हो जाएंगे, जबकि केसरी फरवरी में सेवानिवृत्त होंगे।
जिन अफसरों का अगले साल रिटायरमेंट है उनमें से कई अफसर फील्ड पोस्टिंग में हैं। इनमें सागर और जबलपुर कमिश्नर वीरेंद्र कुमार रावत और अभय कुमार वर्मा शामिल हैं। इसके अलावा दतिया कलेक्टर संदीप कुमार माकिन का रिटायरमेंट भी 2025 में है।

ऐसे में संभावना यही है कि जनवरी में होने वाले प्रस्तावित तबादलों से इन्हें मुक्त रखा जाए। डॉ. रामराव भोंसले आयुक्त नि:शक्तजन और केडी त्रिपाठी सचिव माध्यमिक शिक्षा मंडल हैं। भावना वालिम्बे जनगणना निदेशालय एमपी में पदस्थ हैं। इनकी भी सेवानिवृत्ति अगले साल है।
राजौरा होंगे सबसे सीनियर अफसर


2025 में मुख्य सचिव वेतनमान पाने वाले अपर मुख्य सचिव स्तर के अफसरों के रिटायरमेंट के बाद नए अफसरों को प्रमोट होने का मौका मिलेगा। इस बीच मौजूदा अफसरों में मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव डॉ. राजेश राजौरा 2026 की स्थिति में सबसे सीनियर अफसरों में शामिल हो जाएंगे।

सीनियोरिटी में राजौरा से ऊपर मुख्य सचिव अनुराग जैन और तीन अपर मुख्य सचिव मो. सुलेमान, विनोद कुमार और जेएन कंसोटिया के रिटायर होने के बाद यह स्थिति बनेगी। डॉ.राजौरा मई 2027 में रिटायर होंगे।
इन्हें मिलेगा ACS बनने का मौका
प्रदेश में अपर मुख्य सचिव और प्रमुख सचिव स्तर के कई अधिकारी दिल्ली और देश के अन्य राज्यों में पदस्थ हैं। इनमें नीलम शमी राव, वीएल कांताराव, आशीष श्रीवास्तव, पंकज अग्रवाल, अलका उपाध्याय, मनोज गोविल, पल्लवी जैन गोविल, अनिरुद्ध मुखर्जी, दीप्ति गौड़ मुखर्जी, विवेक अग्रवाल, हरिरंजन राव के नाम शामिल हैं।
अगर ये अधिकारी साल 2025 में केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से वापस नहीं लौटते हैं, तो एमपी में पदस्थ प्रमुख सचिव स्तर के अधिकारी अपर मुख्य सचिव के पद खाली होने की स्थिति में प्रमोट होते जाएंगे।
ऐसी स्थिति में मौजूदा पदस्थापना के आधार पर सीएस अनुराग जैन के अलावा सुलेमान, कंसोटिया, मिश्रा, केसरी और विनोद कुमार के 2025 में रिटायरमेंट के बाद जिन अफसरों को मुख्य सचिव वेतनमान वाले पदों पर प्रमोशन मिलेगा। उसमें संजय कुमार शुक्ला, रश्मि अरुण शमी, मनीष रस्तोगी, दीपाली रस्तोगी, शिवशेखर शुक्ला और सचिन सिन्हा शामिल हैं।

img 20241229 1345204062074435052937814
img 20241229 1347083184615032616209509


फील्ड पोस्टिंग वाले अधिकारी
सागर और जबलपुर के कमिश्नर वीरेंद्र कुमार रावत और अभय कुमार वर्मा, दतिया कलेक्टर संदीप कुमार माकिन जैसे फील्ड पोस्टिंग में तैनात अधिकारी भी अगले साल रिटायर हो जाएंगे। संभावना है कि इन्हें जनवरी में प्रस्तावित तबादलों से मुक्त रखा जाएगा।


ये IAS रिटायर होंगे 2025 में

एसएन मिश्रा जनवरी
अक्षय सिंह जनवरी
डॉ. आरआर भोंसले जनवरी
हरिसिंह मीणा जनवरी
अजीत केसरी फरवरी
ओपी श्रीवास्तव फरवरी
अभय कुमार वर्मा अप्रैल
शैलबाला मार्टिन अप्रैल
विनोद कुमार मई
संदीप माकिन मई
अशोक चौहान जून
वीरेंद्र सिंह रावत जून
मो सुलेमान   जुलाई
केडी त्रिपाठी जुलाई
संजय गुप्ता   जुलाई
राजेश कुमार कौल जुलाई
अनुराग जैन अगस्त
जेएन कंसोटिया अगस्त
भावना वालिम्बे सितंबर

Sanjay Saxena

BSc. बायोलॉजी और समाजशास्त्र से एमए, 1985 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय , मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के दैनिक अखबारों में रिपोर्टर और संपादक के रूप में कार्य कर रहे हैं। आरटीआई, पर्यावरण, आर्थिक सामाजिक, स्वास्थ्य, योग, जैसे विषयों पर लेखन। राजनीतिक समाचार और राजनीतिक विश्लेषण , समीक्षा, चुनाव विश्लेषण, पॉलिटिकल कंसल्टेंसी में विशेषज्ञता। समाज सेवा में रुचि। लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को समाचार के रूप प्रस्तुत करना। वर्तमान में डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े। राजनीतिक सूचनाओं में रुचि और संदर्भ रखने के सतत प्रयास।

Related Articles