MP : 20 IAS के तबादले, विशेष गढ़पाले ऊर्जा विभाग में सचिव बने, वंदना वैद्य वित्त निगम की एमडी

भोपाल। प्रदेश में एक बार फिर आईएएस अफसरों के तबादले किए गए हैं। सरकार ने 20 अफसरों को इधर से उधर किया है। 2008 बैच के आईएएस विशेष गढ़पाले को ऊर्जा विभाग में सचिव बनाया गया है। वंदना वैद्य को मप्र वित्त निगम इंदौर में प्रबंध संचालक बनाया गया है।मुख्यमंत्री कार्यालय में गुरु प्रसाद को उपसचिव बनाया गया है।

screenshot 20250916 1103441245165533211344842

सामान्य प्रशासन विभाग कार्मिक द्वारा जारी आदेश के अनुसार मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सिंगरौली गजेंद्र सिंह नागेश को जिला पंचायत नरसिंहपुर का मुख्य कार्यपालन अधिकारी बनाया गया है। मुख्य कार्यपालन अधिकारी स्मार्ट सिटी इंदौर दिव्यांक सिंह को अपर आयुक्त नगरीय प्रशासन एवं विकास भोपाल पदस्थ किया गया है। तपस्या परिहार, कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत छतरपुर को आयुक्त नगर निगम कटनी बनाया गया है।

शिशिर गेमावत, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत कटनी को अपर आयुक्त नगरीय प्रशासन एवं विकास भोपाल पदस्थ किया गया है। नेहा जैन, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सीहोर को उप संचालक नर्मदा घाटी विकास प्राधिकरण इंदौर बनाया गया है।
श्रेयांश कूमट, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत मंडला को मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत उज्जैन बनाया गया है। तन्मय वशिष्ठ शर्मा, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत अनूपपुर को अपर आयुक्त नगर निगम भोपाल बनाया गया है।

दलीप कुमार, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत नरसिंहपुर को आयुक्त नगर निगम देवास पदस्थ किया गया है। पवार नवजीवन विजय, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सिवनी को अपर कलेक्टर इंदौर बनाया गया है। अनिल कुमार राठौर, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत डिंडौरी को कार्यकारी संचालक औद्योगिक विकास निगम क्षेत्रीय कार्यालय जबलपुर पदस्थ किया गया है। अंशुमन राज, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सीधी को प्रबंध संचालक स्टेट वाइड एरिया नेटवर्क बनाया गया है।

अर्थ जैन, अनुविभागीय अधिकारी जोबट को मुख्य कार्यपालन अधिकारी स्मार्ट सिटी इंदौर एवं अपर आयुक्त नगर निगम इंदौर का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। अरविंद कुमार शाह, अनुविभागीय अधिकारी शहडोल को अपर आयुक्त नगर निगम जबलपुर पदस्थ किया गया है।
टी. प्रतीक राव, अनुविभागीय अधिकारी इटारसी को अपर आयुक्त नगर निगम ग्वालियर बनाया गया है। अनिशा श्रीवास्तव, अनुविभागीय अधिकारी पिपरिया को कार्यकारी संचालक मध्य प्रदेश औद्योगिक विकास निगम क्षेत्रीय कार्यालय ग्वालियर पदस्थ किया गया है। अंजू कुमार अरुण, मुख्य कार्यपालन अधिकारी स्मार्ट सिटी भोपाल को अपर आयुक्त नगर निगम भोपाल का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

screenshot 20250916 1111548985823585454308829
screenshot 20250916 1111587474335032309826112
screenshot 20250916 1112067276444584666255038

Sanjay Saxena

BSc. बायोलॉजी और समाजशास्त्र से एमए, 1985 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय , मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के दैनिक अखबारों में रिपोर्टर और संपादक के रूप में कार्य कर रहे हैं। आरटीआई, पर्यावरण, आर्थिक सामाजिक, स्वास्थ्य, योग, जैसे विषयों पर लेखन। राजनीतिक समाचार और राजनीतिक विश्लेषण , समीक्षा, चुनाव विश्लेषण, पॉलिटिकल कंसल्टेंसी में विशेषज्ञता। समाज सेवा में रुचि। लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को समाचार के रूप प्रस्तुत करना। वर्तमान में डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े। राजनीतिक सूचनाओं में रुचि और संदर्भ रखने के सतत प्रयास।

Related Articles