टीकमगढ़ के आप जिलाध्यक्ष सहित कई पदाधिकारी कांग्रेस में शामिल

भोपाल। टीकमगढ़ के आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष जितेंद्र जैन सहित करीब 50 कार्यकर्ता आज भोपाल में कांग्रेस में शामिल हो गए। टीकमगढ़ के कांग्रेस विधायक यादवेंद्र सिंह और पूर्व लोकसभा प्रत्याशी किरण अहिरवार के साथ आप के कार्यकर्ता पीसीसी आए। आप के जो पदाधिकारी कांग्रेस में आए, उनमें डॉ विजय कुमार अहिरवार(जिला उपाध्यक्ष निवाड़ी), नितिन जैन (ब्लॉक अध्यक्ष टीकमगढ़), राजकुमार जैन(जिलाध्यक्ष व्यापार विंग), सियाराम रजक (जिलाध्यक्ष ओबीसी विंग), साकिर खान (ब्लॉक अध्यक्ष), अजीत खान (सर्किल अध्यक्ष), आदर्श जैन (जिला कोषाध्यक्ष) शामिल हैं।

Exit mobile version