भोपाल। लोकसभा चुनाव के चौथे चरण में मध्यप्रदेश की 8 सीटों पर सोमवार को दोपहर 1 बजे तक 48.52 प्रतिशत वोट पड़े। इंदौर में कांग्रेस कैंडिडेट के नाम वापस लेने के बाद कम वोटिंग की आशंका जताई जा रही थी, वह सही होती दिख रही है। यहां सबसे कम मतदान हुआ है। इंदौर के अलावा उज्जैन, देवास, रतलाम, मंदसौर, धार, खरगोन और खंडवा में वोटिंग हो रही है। सबसे ज्यादा 35.83 प्रतिशत वोटिंग देवास में हुई है। सभी सीटों पर खराबी के कारण दोपहर तक 60 बैलेट यूनिट बदलने पड़े।
उज्जैन के वार्ड-37 के बूथ की पीठासीन अधिकारी आरती को कलेक्टर ने हटा दिया है। आरोप है कि वे वोटर्स को एक पार्टी के लिए वोट देने का कह रही थीं। कांग्रेस प्रत्याशी महेश परमार उनके खिलाफ धरने पर बैठ गए। इसके बाद कलेक्टर ने एक्शन लिया। नीमच और आगर में कुछ जगह वोटरों ने मतदान का बहिष्कार कर दिया। इंदौर में कांग्रेस ने कुछ बूथों पर नोटा का टेबल लगाया है।
रतलाम शहर में एक बूथ पर ईवीएम खराब होने से भाजपा नेता नाराज हो गए। इंदौर में वोट डालने वालों को 56 दुकान में फ्री नाश्ता कराया जा रहा है। धार के मनावर में आंधी और बारिश से एक बूथ का टेंट गिर गया। उज्जैन में बच्चों ने मलखंभ कर वोटिंग की अपील की। मतदान सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक होगा।
घट्टिया के गुराडिय़ा गुर्जर गांव में बहिष्कार
उज्जैन जिले के घट्टिया विधानसभा के गुराडिय़ा गुर्जर गांव में ग्रामीणों ने मतदान का बहिष्कार कर दिया। ग्रामीणों का कहना है कि उनके गांव नर्मदा सिंचाई लाइन नहीं आई, जर्जर स्कूल बिल्डिंग और सेवा सहकारी संस्था की बिल्डिंग ठीक नहीं हुई। एसडीएम राजाराम करजरे, तहसीलदार प्रकाश परिहार ग्रामीणों को मना रहे हैं।
इंदौर में कांग्रेस ने बूथों पर लगाया नोटा का टेबल
इंदौर में कांग्रेस ने कुछ बूथों पर नोटा का टेबल लगाया है। कांग्रेस कैंडिडेट के नाम वापस लेने के बाद कम वोटिंग की आशंका जताई जा रही थी, वह सही होती दिख रही है। यहां सबसे कम 25.01 प्रतिशत मतदान हुआ है। रतलाम शहर में एक बूथ पर ईवीएम खराब होने से भाजपा नेता नाराज हो गए। इंदौर में वोट डालने वालों को 56 दुकान में फ्री नाश्ता कराया जा रहा है। धार के मनावर में आंधी और बारिश से एक बूथ का टेंट गिर गया।
शाजापुर में दो मतदान केंद्र पर 12 बजे तक एक भी वोट नहीं डला
शाजापुर विधानसभा के मतदान केंद्र क्रमांक 65 ग्राम गोपीपुर और मतदान केंद्र क्रमांक 64 ग्राम लौड़ाखेड़ी के ग्रामीणों ने लोकसभा चुनाव के लिए मतदान का बहिष्कार किया है। 12 बजे तक एक भी ग्रामीण ने यहां वोट नहीं डाला। मतदान केन्द्रों के बाहर ग्रामीण इक_ा होकर नारेबाजी भी कर रहे थे।
इंदौर में वोट डालने पर मिला मुफ्त पोहा-जलेबी और आइस्क्रीम
मुफ्त नाश्ता और आइस्क्रीन मिलने की सूचना पर इंदौर की प्रसिद्ध 56 दुकान पर बड़ी संख्या में पोहे-जलेबी के शौकीन लोग मतदान कर पहुंच गए थे। 56 दुकान एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने सुबह सात बजे से नौ बजे के बीच वोट डालने वालों को निशुल्क पोहा-जलेबी देने की घोषणा की थी। यहां वोटिंग के बाद मुफ्त पोहा-जलेबी खाने वालों की लंबी लाइनें लग गईं।
उज्जैन में पोलिंग बूथ पर कांग्रेस प्रत्याशी महेश परमार धरने पर बैठे
उज्जैन आलोट संसदीय क्षेत्र के कांग्रेस प्रत्याशी महेश परमार सोमवार सुबह 8.30 बजे उज्जैन दक्षिण विधानसभा क्षेत्र में स्थित मतदान केंद्र क्रमांक 37 पर धरने पर बैठ गए। उन्होंने इस केंद्र पर नियुक्त आरती नामक आंगनवाड़ी कार्यकर्ता द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पक्ष में वोट की अपील करने का आरोप लगाया। इस घटना को लेकर कुछ देर तक विवाद की स्थिति बन गई।
अरुण यादव संविधान की प्रति लेकर मतदान करने पहुंचे
पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अरुण यादव एवं पूर्व मंत्री सचिन यादव ने परिजनों के साथ गृह ग्राम बोरावां (खरगोन) में मतदान किया। अरुण यादव अपने हाथ में संविधान की प्रति लेकर पहुंचे थे। उन्होंने पत्रकारों से कहा कि भाजपा संविधान को खत्म करने पर उतारू है हम बाबा साहब अम्बेडकर के संविधान की मरते दम तक रक्षा करेंगे।
Loksabha voting: मध्यप्रदेश की 8 सीटों पर 1 बजे तक 48.52 प्रतिशत वोटिंग
