Loksabha Election: भोपाल में दोपहर एक बजे तक 40.41 प्रतिशत  वोट डले

भोपाल। लोकसभा सीट के लिए तीसरे चरण में वोटिंग चल रही है। दोपहर एक बजे तक 40.41 प्रतिशत मतदान हुआ है। यहां की सीहोर विधानसभा क्षेत्र में सबसे ज्यादा 50.77 वोट डल चुके हैं। दोपहर में नए शहर के कई मतदान केंद्रों पर सन्नाटा है। तीखी धूप और गर्मी के चलते लोग वोट डालने नहीं आ रहे हैं। इससे पहले सुबह 10 बजे हुए पहले लकी ड्रॉ में यागोज साहू ने लकी रिंग जीती है।

ग्रामीण और शहरी इलाकों के मतदान केंद्रों पर मतदान शुरू होने से पहले ही कतारें लग गईं थीं। पहली बार वोट डालने पहुंचे वोटर में उत्साह है। 9 देशों का प्रतिनिधि मंडल शहर के मतदान केंद्रों पर ये देखने के लिए पहुंचा है कि हमारे यहां मतदान कैसे होता है। शहर के कई मतदान केंद्रों पर मतदान की धीमी रफ्तार से मतदाता परेशान हुए।

भोपाल संसदीय क्षेत्र में 22 उम्मीदवार मैदान में हैं। कुल 2034 पोलिंग बूथ पर मतदान होगा। मतदान के दौरान 3 बार ड्रॉ निकाले जाएंगे। 111 पिंक और 70 मॉडल बूथ बनाए गए हैं। आधे से ज्यादा मतदान केंद्रों पर वेब कास्टिंग हो रही है। बूथ पर सीसीटीवी कैमरों से भी नजर रखी जाएगी।

बंपर वोटिंग के लिए पहली बार पोलिंग बूथ पर ही 3 ड्रॉ खोले जांएगे। जिसमें वोटर डायमंड रिंग जैसे गिफ्ट जीत सकेंगे। वोटिंग सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक चलेगी। पिछले चुनाव लोकसभा चुनाव में 64% वोटिंग हुई थी।

img 20240507 wa00095037208230144908008
Loksabha Election: भोपाल में दोपहर एक बजे तक 40.41 प्रतिशत  वोट डले 4
img 20240507 wa0024922385762175745911

भोपाल में 40.41 प्रतिशत हुआ मतदान

भोपाल संसदीय सीट पर दोपहर 1 बजे तक 40.41 प्रतिशत मतदान हो चुका है। सबसे ज्यादा मतदान सीहोर विधानसभा में 50.77 हुआ। भोपाल मध्य विधानसभा सीट पर सबसे कम 33.00 प्रतिशत मतदान हुआ है। कहां कितना मतदान
1. गोविंदपुरा – 41.50
2. बैरसिया – 47.20
3. भोपाल उत्तर -38.16
4. नरेला -39.03
5. भोपाल दक्षिण पश्चिम – 36.00
6. भोपाल मध्य- 33.00
7. हुजूर – 39.00
8. सीहोर – 50.77

Sanjay Saxena

BSc. बायोलॉजी और समाजशास्त्र से एमए, 1985 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय , मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के दैनिक अखबारों में रिपोर्टर और संपादक के रूप में कार्य कर रहे हैं। आरटीआई, पर्यावरण, आर्थिक सामाजिक, स्वास्थ्य, योग, जैसे विषयों पर लेखन। राजनीतिक समाचार और राजनीतिक विश्लेषण , समीक्षा, चुनाव विश्लेषण, पॉलिटिकल कंसल्टेंसी में विशेषज्ञता। समाज सेवा में रुचि। लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को समाचार के रूप प्रस्तुत करना। वर्तमान में डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े। राजनीतिक सूचनाओं में रुचि और संदर्भ रखने के सतत प्रयास।

Related Articles