Bhopal: बेसमेंट में स्थित कौटिल्य अकादमी और औरस कोचिंग सेंटर सील, हड़कंप मचा
भोपाल। जिला प्रशासन ने सुरक्षा मानकों का उल्लंघन करने वाले दो कोचिंग सेंटरों पर बड़ी कार्रवाई की है। शहर के दो प्रमुख कोटिल्या एकेडमी कोचिंग सेंटर, जो बेसमेंट में स्थित थे, को सील कर दिया गया है।
एमपी नगर एसडीएम आशुतोष शर्मा की मौजूदगी में यह कार्रवाई चल रही है। उन्होंने बताया, जांच में पता चला कि कौटिल्य एकेडमी बिल्डिंग के बेसमेंट में पढ़ाई होती है। हालांकि, जब टीम मौके पर पहुंची, तब पढ़ाई नहीं हो रही थी, लेकिन भविष्य में यहां कोचिंग संचालित न हो, इसलिए बेसमेंट और ऑफिस सील कर दिया। ऊपरी हिस्से में पढ़ाई चल रही है। एमपी नगर की अन्य कोचिंग क्लॉसेस में भी जांच कर रहे हैं। जांच में यदि बेसमेंट में पढ़ाई होते पाया जाता है तो सील करने की कार्रवाई की जाएगी।
जिला प्रशासन ने यह भी सुनिश्चित किया है कि शहर में सभी शैक्षणिक संस्थानों की नियमित जांच की जाएगी ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं को रोका जा सके। यह कार्रवाई छात्र सुरक्षा और संस्थागत जिम्मेदारी को प्राथमिकता देने के लिए की गई है। भोपाल में इस महत्वपूर्ण कदम से सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित करने की दिशा में एक मजबूत संदेश गया है। अधिक जानकारी और ताजा अपडेट्स के लिए हमारे साथ बने रहें।






