Saurabh Sharma : ईडी के डिप्टी डायरेक्टर के तबादले के बाद सौरभ केस की जांच कर रहे आईटी के ज्वाइंट डायरेक्टर का भी तबादला हुआ

भोपाल। परिवहन विभाग के पूर्व आरक्षक सौरभ शर्मा के मामले की जांच केंद्रीय एजेंसियों के अफसरों पर भारी पड़ रही है। अब इस केस की जांच से आयकर विभाग के ज्वाइंट डायरेक्टर (इन्वेस्टिगेशन) आदेश राय को भी हटा दिया गया है। उनका ट्रांसफर मुंबई किया गया है। राय अगस्त 2024 में भोपाल में पदस्थ हुए थे।

जानकारी के मुताबिक, भोपाल में किसी भी ज्वाइंट डायरेक्टर का ये सबसे कम कार्यकाल रहा है। करीब आठ महीने में राय ने कई बड़ी जांचों की अगुवाई की। उन्होंने सौरभ और राजेश शर्मा से जुड़े मामलों में प्रदेशभर में 56 जगह छापे की कार्रवाई करवाई। गौरतलब है कि 18 फरवरी को ईडी के डिप्टी डायरेक्टर तुषार श्रीवास्तव का भी केस के बीच में ही दिल्ली ट्रांसफर कर दिया गया था। एक अन्य डिप्टी डायरेक्टर रितेश श्रीवास्तव का भी तबादला किया गया था।
19 दिसंबर को एक इनोवा कार से 52 किलो सोना और 11 करोड़ रुपए नकद जब्त किए गए थे। यह कार मेंडोरी और बेरखेड़ी बाज्याफ्त गांव की सीमा पर एक खाली प्लॉट पर खड़ी थी। यह बड़ी कार्रवाई आदेश राय की अगुवाई में हुई थी। इसके अलावा सागर में पूर्व भाजपा विधायक हरवंश सिंह राठौर और पूर्व पार्षद राजेश केशरवानी के यहां भी छापे मारे गए।

Exit mobile version