MP: संस्कृत भाषा को लेकर विवादित आदेश निकालने वाले इंदौर के जिला शिक्षा अधिकारी मंगलेश व्यास को हटाया
भोपाल। छात्रों के हित में नहीं संस्कृत भाषा, का आदेश निकालने वाले इंदौर के जिला शिक्षा अधिकारी मंगलेश व्यास को तत्काल प्रभाव से हटा दिया गया है। उनके स्थान पर श्रीमती सुषमा वैश्य (मूलपद प्राचार्य उमावि) प्रभारी सहायक संचालक कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी, इंदौर न.प्र. को जिला शिक्षा अधिकारी, इंदौर का अतिरिक्त प्रभार अस्थाई रूप से सौंपा गया है।

जारी आदेश के अनुसार मंगलेश व्यास (मूलपद सहायक संचालक) प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी, इंदौर म.प्र. को तत्काल प्रभाव से जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान इंदौर में प्राचार्य के रिक्त पद पर अस्थाई रूप से आगामी आदेश तक पदस्थ किया जाता है।





