Income Tax: ग्वालियर के बेरोजगार छात्र को मिला  नोटिस, मांगा 46 करोड़ के लेन-देन का हिसाब

ग्वालियर।  जीवाजी विश्वविद्यालय में पढ़ने वाले एमए के छात्र के साथ अजीब तरह का फ्रॉड हुआ है। आयकर विभाग के नोटिस मिलने के बाद छात्र को इसकी जानकारी लगी। आयकर के नोटिस में उससे 46 करोड़ के लेन-देन का हिसाब मांगा गया है। अब बेरोजगार छात्र दफ्तरों के चक्कर लगा रहा है। आयकर अफसरों ने उस पर आयकर और चोरी करने का आरोप लगाया है जबकि उसकी समझ ही नही आ रहा कि उसके नाम पर यह कारोबार कौन कर रहा है। छात्र ने एसपी ऑफिस में भी इस फ्रॉड की शिकायत की है।

img 20240330 1813247496152249204861258

हस्तिनापुर का रहने वाला प्रमोद दंडोतिया जीवाजी विश्वविद्यालय से एमए अंग्रेजी की पढ़ाई कर रहा है। उसका कहना है कि वह अपनी फीस आदि जमा करने के लिए कई बार पैन कार्ड का इस्तेमाल कर चुका है। छात्र ने आशंका जताई है कि किसी ने उसके पैन कार्ड की कॉपी कर उससे गलत तरीक़े से कोई फर्म बना ली और उसके आधार पर जीएसटी का रजिस्ट्रेशन कराया है। यह फर्में दिल्ली और पुणे में कार्यरत बताई गई हैं।

इस मामले में एक बात यह भी खास है कि तीन सालों के दौरान छात्र के पास न तो उसके अकाउंट में न कोई पैसा आया न ही गया है। बहुत सामान्य  परिवार से ताल्लुक रखने वाला प्रमोद दंडोतिया करोड़ों के लेनदेन में अपने नाम का इनकम टैक्स का नोटिस मिलते ही भौंचक्का रह गया है। छात्र के पास 27 जनवरी को पहली बार इनकम टैक्स का नोटिस आया था। इसके बाद वह इनकम टैक्स, जीएसटी डिपार्टमेंट कलेक्टर और पुलिस के आला अधिकारियों से मिल चुका है लेकिन उसकी किसी ने मदद नहीं की है।

यह छात्र शुक्रवार को भी क्राइम ब्रांच के एडिशनल एसपी सियाज के एम के पास पहुंचा और अपने साथ हुई घटना के बारे में उन्हें बताया। छात्र को पुलिस ने साइबर सेल में शिकायत दर्ज कराने को कहा है। वहीं आयकर विभाग के अफसर ने छात्रा को पुलिस के पास जाकर अपने साथ हुए फ्रॉड की प्राथमिकी दर्ज करा कर उसकी प्रति डिपार्टमेंट में जमा कराने को कहा है।

Sanjay Saxena

BSc. बायोलॉजी और समाजशास्त्र से एमए, 1985 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय , मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के दैनिक अखबारों में रिपोर्टर और संपादक के रूप में कार्य कर रहे हैं। आरटीआई, पर्यावरण, आर्थिक सामाजिक, स्वास्थ्य, योग, जैसे विषयों पर लेखन। राजनीतिक समाचार और राजनीतिक विश्लेषण , समीक्षा, चुनाव विश्लेषण, पॉलिटिकल कंसल्टेंसी में विशेषज्ञता। समाज सेवा में रुचि। लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को समाचार के रूप प्रस्तुत करना। वर्तमान में डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े। राजनीतिक सूचनाओं में रुचि और संदर्भ रखने के सतत प्रयास।

Related Articles