MP: Indore में सवा सौ करोड़ रुपये के घोटाले के मामले में आरोपितों के घर छापा, दस्तावेज और गाड़ियां जब्त

इंदौर। नगर निगम में हुए सवा सौ करोड़ से ज्यादा के घोटाले के आरोपितों के घर रविवार तड़के पुलिस ने छापा मार कार्रवाई की है। अधिकारी भारी पुलिस बल के साथ पहुंचे और घरों में तलाशी ली। इस दौरान पुलिस को दस्तावेज और गाड़ियां हाथ लगी है।

इस घोटाले की आरोपी पांचों फर्म- नींव कंस्ट्रक्शन (मो. साजिद), ग्रीन कंस्ट्रक्शन (मो. सिद्दीकी), किंग कंस्ट्रक्शन (मो. जाकिर), क्षितिज इंटरप्राइजेस (रेणु वडेरा) और जाह्नवी इंटरप्राइजेस (राहुल वडेरा) के खिलाफ नगर निगम एफआईआर दर्ज करवा चुका है। पुलिस ने आरोपियों पर 10 हजार रु. का इनाम भी घोषित किया है। निगम कमिश्नर शिवम वर्मा ने इन सभी फर्मों को ब्लैक लिस्टेट कर इनके सभी भुगतान पर रोक लगा दी है।

पांचों कंपनियों ने वर्ष 2015 से 2022 तक 107 करोड़ रुपए के 188 बिल वित्त विभाग में लगाए थे। 2022 के पहले इन फर्मों के 168 बिलों के एवज में 79 करोड़ रुपए का भुगतान हो चुका है। बाकी बिलों से जुड़ा 28 करोड़ रुपए का भुगतान रुका है।

डीसीपी जोन-3 पंकज पांडे के मुताबिक टीम सर्वप्रथम आरोपित राहुल बढ़ेरा के घर निपानिया स्थित डीबी सिटी अप टाउन पहुंची थी। यहां राहुल का आलीशान बंगला है। पुलिस ने तलाशी ली और उसके घर दस्तावेज व दो गाड़ियां जब्त की। राहुल के साथ उसकी पत्नी रेणु की भी तलाश है। इसके बाद टीम मदीनानगर पहुंची और आरोपित मोहम्मद सिद्दीक, मोहम्मद साजीद और मोहम्मद जाकिर के घरों की तलाश ली।

Sanjay Saxena

BSc. बायोलॉजी और समाजशास्त्र से एमए, 1985 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय , मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के दैनिक अखबारों में रिपोर्टर और संपादक के रूप में कार्य कर रहे हैं। आरटीआई, पर्यावरण, आर्थिक सामाजिक, स्वास्थ्य, योग, जैसे विषयों पर लेखन। राजनीतिक समाचार और राजनीतिक विश्लेषण , समीक्षा, चुनाव विश्लेषण, पॉलिटिकल कंसल्टेंसी में विशेषज्ञता। समाज सेवा में रुचि। लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को समाचार के रूप प्रस्तुत करना। वर्तमान में डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े। राजनीतिक सूचनाओं में रुचि और संदर्भ रखने के सतत प्रयास।

Related Articles