IFS (forest): सुदीप सिंह और सत्यानंद प्रधान मुख्य वन संरक्षक बने, तीन अफसर केंद्र में प्रतिनियुक्ति पर

भोपाल। राज्य शासन ने दो भारतीय वन सेवा के अधिकारियों को प्रधान मुख्य वन संरक्षक के पद पर पदोन्नत किया है। तीन अधिकारियों को केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर जाने के आदेश जारी किए गए हैं।

आदेश के अनुसार सुदीप सिंह, भावसे-1992  अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक, म.प्र. राज्य वन विकास निगम, वन मुख्यालय भोपाल अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक (वन्यप्राणी), वन मुख्यालय, भोपाल को प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं सदस्य सचिव, म.प्र. राज्य जैव विविधता बोर्ड, भोपाल संचालक, राज्य वन जबलपुर तथा सत्यानंद, भावसे-1992 अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक (वन्यप्राणी), वन मुख्यालय, भोपाल को प्रधान मुख्य वन संरक्षक/
अनुसंधान संस्थान,संचालक, राज्य वन जबलपुर बनाया गया है।

एक अन्य आदेश के अनुसार असित गोपाल, भावसे-1990 अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक,  डॉ. रेनू सिंह, भावसे-1990 अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक, श्रीमती कंचन देवी, भावसे- 1991 को केंद्र में प्रतिनियुक्ति पर भेजा गया है। 

Exit mobile version