IAS Transfer : मध्य प्रदेश में आईएएस अफसरों के तबादलों पर फिलहाल रोक, पदोन्नति भी रुकी

भोपाल। मध्य प्रदेश में आइएएस अफसरों के प्रस्तावित थोकबंद तबादले 31 मई तक होल्ड कर दिए हैं। पदोन्नति नीति पर भी अप्रत्यक्ष तौर पर ब्रेक लगा दिया है। सरकार के स्तर पर इन दोनों पर लंबे समय से काम चल रहा था। अब दोनों को होल्ड पर रखने की वजह 31 मई को भोपाल में होने वाले महिला सम्मेलन को बताया जा रहा है। आयोजन में पीएम मोदी हिस्सा लेंगे। ऐसे में तबादले व पदोन्नति नीति पर 31 के बाद विचार किया जाएगा।

आइएएस अधिकारियों के तबादलों को लेकर कागजों में काफी काम हो चुके हैं। सूत्रों के मुताबिक जिन अफसरों को नई जिम्मेदारी दी जानी है, वरिष्ठ अधिकारियों ने उनसे कई दौर की चर्चा की है। सूत्रों के मुताबिक राज्य सरकार अब लक्ष्य के साथ अफसरों को नई जिम्मेदारी पर भेजना चाहती है, ताकि हर हाल में अच्छे से अच्छे परिणाम लिए जा सकें। इसके लिए संबंधितों से उनकी भी राय ली जा रही है।

पदोन्नति नीति में कर्मचारी अपने फॉर्मूले बता रहे हैं। कुछ संगठनों के पदाधिकारियों ने तो सामान्य प्रशासन विभाग से कहा है कि उनकी राय के विपरीत नीति लाई गई तो सरकार को उनका साथ नहीं मिलेगा। माना जा रहा है कि नीति बनाते समय नियमों का सख्ती से पालन किया तो कर्मचारियों द्वारा विरोध की स्थिति पैदा हो सकती है।

Sanjay Saxena

BSc. बायोलॉजी और समाजशास्त्र से एमए, 1985 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय , मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के दैनिक अखबारों में रिपोर्टर और संपादक के रूप में कार्य कर रहे हैं। आरटीआई, पर्यावरण, आर्थिक सामाजिक, स्वास्थ्य, योग, जैसे विषयों पर लेखन। राजनीतिक समाचार और राजनीतिक विश्लेषण , समीक्षा, चुनाव विश्लेषण, पॉलिटिकल कंसल्टेंसी में विशेषज्ञता। समाज सेवा में रुचि। लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को समाचार के रूप प्रस्तुत करना। वर्तमान में डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े। राजनीतिक सूचनाओं में रुचि और संदर्भ रखने के सतत प्रयास।

Related Articles