MP : राऊ विधायक के नाम पर गुंड़ागर्दी, पुलिस के सामने समर्थक ने की मारपीट

इंदौर। राऊ से भाजपा विधायक मधु वर्मा के नाम पर गुंडागर्दी का मामला सामने आया है। घटना शनिवार रंगपंचमी के दिन की है, जिसके वीडियो सोशल मीडिया पर अब वायरल हो रहे हैं। वीडियो में दिख रहा है कि भोलाराम उस्ताद मार्ग स्थित चाय चौकी कैफे एंड रेस्त्रां में एक युवक ने मारपीट की और वह खुद को राउ विधायक मधु वर्मा का परिचित बता रहा है।

img 20240401 1530324451309468770977238
MP : राऊ विधायक के नाम पर गुंड़ागर्दी, पुलिस के सामने समर्थक ने की मारपीट 3

भंवरकुआ पुलिस को शिकायतकर्ता आशीष वाजपेयी ने बताया कि रंगपंचमी पर शाम को कैफे खोला। हमारे कर्मचारी आकाश चौरसिया और महिला कर्मचारी कैफे का काम देख रहे थे। इसी समय कैफे के पास रहने वाला कपिल हार्डिया आया और विवाद करने लगा। उसने खुद को क्षेत्र के विधायक मधु वर्मा का परिचित बताया और फिर कर्मचारी आकाश चौरसिया को बुरी तरह पीटने लगा। इसके बाद उसने महिला कर्मचारी से भी अभद्रता की।

आशीष वाजपेयी ने बताया कि जब महिला कर्मचारी ने घटना की सूचना पुलिस को दी तो पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस के सामने भी कपिल ने बल्ले से कर्मचारी को पीटा। इसके बावजूद पुलिस ने हमारी शिकायत दर्ज नहीं की। आशीष ने आरोप लगाया कि जब हम थाने पर पहुंचे तो अधिकारियों ने कहा कि समझौता कर लो, विधायक के परिचितों से पंगा क्यों ले रहे हो।

Sanjay Saxena

BSc. बायोलॉजी और समाजशास्त्र से एमए, 1985 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय , मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के दैनिक अखबारों में रिपोर्टर और संपादक के रूप में कार्य कर रहे हैं। आरटीआई, पर्यावरण, आर्थिक सामाजिक, स्वास्थ्य, योग, जैसे विषयों पर लेखन। राजनीतिक समाचार और राजनीतिक विश्लेषण , समीक्षा, चुनाव विश्लेषण, पॉलिटिकल कंसल्टेंसी में विशेषज्ञता। समाज सेवा में रुचि। लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को समाचार के रूप प्रस्तुत करना। वर्तमान में डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े। राजनीतिक सूचनाओं में रुचि और संदर्भ रखने के सतत प्रयास।

Related Articles