MP: मंत्री के नाम से फेक फेसबुक अकाउंट, पैसों की डिमांड; राकेश सिंह ने साइबर सेल में शिकायत

भोपाल। मध्यप्रदेश सरकार में लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह के नाम से फेक फेसबुक अकाउंट बनाकर पैसों की डिमांड की जा रही है। मंत्री ने खुद इसकी शिकायत साइबर सेल से की है। उन्होंने अपने फेसबुक हैंडल पर लिखा, ‘किसी असामाजिक तत्व द्वारा मेरे नाम का फर्जी अकाउंट बनाकर पैसों की मांग की जा रही है। इसकी शिकायत पुलिस को की जा चुकी है। आपसे निवेदन है कि आप सतर्क रहें।’

Exit mobile version