MP : Bhopal नगर निगम में चल रहा था डीजल चोरी का खेल, आयुक्त ने रंगे हाथ पकड़ा, 2 निगमकर्मी बर्खास्त

भोपाल। भोपाल नगर निगम आयुक्त ने डीजल चोरी करते हुए 2 कर्मचारियों को पकड़ा है। जिसके बाद दोनों को बर्खास्त कर दिया है। साथ ही पुलिस थाने में मामला भी दर्ज कराया है। इसके पहले हुई कई बार डीजल चोरी और ऑटोमोबाइल घोटाला हो चुका है, लेकिन सारी फाइलें दबा दी गई।

जानकारी के मुताबिक, भोपाल नगर निगम आयुक्त हरेंद्र नारायण सफाई व्यवस्था का जायजा लेने पहुंचे थे। इस दौरान 2 कर्मचारी डीजल चोरी करते हुए दिखाई दिए। जिसे कमिश्नर ने रंगे हाथों पकड़ लिया। दोनों निगमकर्मी बैरागढ़ कचरा स्टेशन पर डीजल चोरी करते थे।

वहीं कमिश्नर हरेंद्र नारायण ने दोनों कर्मचारियों को सेवा से बर्खास्त कर दिया है। साथ ही उन्होंने पुलिस थाने में डीजल चोरी का मामला भी दर्ज कराया है। फिलहाल पुलिस ने दोनों निगमकर्मियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Exit mobile version