MP विधानसभा: सीएम की घोषणा के बावजूद नयागाँव में नहीं खुला कॉलेज

भोपाल। विधानसभा में भिंड से भाजपा क़े विधायक नरेंद्र सिंह कुशवाह ने मुख्यमंत्री द्वारा भिंड के नयागांव में कॉलेज खोलने की घोषणा का मामला उठाया। उन्होंने कहा- इस पर अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है। इस पर मंत्री इंदर सिंह परमार ने कहा- नया महाविद्यालय खोलने की कार्यवाही प्रक्रिया में है। स्थल चयन की प्रक्रिया अपनाई जा रही है। यह कब तक पूरा हो जाएगा, इसकी समय सीमा बताना संभव नहीं है।डामर खरीदी में 419 करोड़ के घोटाले की जांच की मांग
छिंदवाड़ा जिले से कांग्रेस विधायक मधु भगत ने आरोप लगाया कि मैंने परसवाड़ा में 2017 से 2021 तक सडक़ों की स्थिति की जानकारी मांगी थी। इसके जवाब में केंद्र की 10 सडक़ों की जानकारी दी गई। मैंने प्रदेश की जानकारी मांगी थी। इसकी जांच होनी चाहिए और जो अधिकारी गुमराह कर रहा उस पर कार्रवाई होनी चाहिए। डामर खरीदी में 419 करोड़ के घोटाले की जांच होनी चाहिए। विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि प्रश्न को लेकर कोई भ्रम है तो सेक्रेटेरिएट में आकर देख सकते हैं।विटामिन खरीदी को लेकर पहले भी सवाल का जवाब दिया जा चुका है।
पुलिसकर्मी ड्यूटी के बोझ से परेशान, वीकली ऑफ दे सरकार
कांग्रेस विधायक सतीश सिकरवार ने कहा- 2018 में कमलनाथ सरकार ने पुलिसकर्मियों को वीकली ऑफ देने की शुरुआत की थी। वर्तमान भाजपा सरकार ने वह व्यवस्था बंद कर दी। पुलिसकर्मी ड्यूटी के बोझ से परेशान हो रहे हैं। सरकार को तत्काल इस ओर ध्यान देना चाहिए। उन्होंने कहा- मुख्यमंत्री सदन में ही नहीं आ रहे हैं। वे अपनी तीन-तेरह में लगे हैं।

Exit mobile version