भोपाल। केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने 10वीं और 12वीं का रिजल्ट घोषित कर दिया है। 12वीं में अजमेर रीजन का रिजल्ट 89.53 प्रतिशत रहा है। अजमेर रीजन का देश में 10वां स्थान है। वहीं 12वीं का रिजल्ट जारी होने के करीब 2 घंटे बाद 10वीं का भी रिजल्ट जारी कर दिया गया है। 10वीं बोर्ड में अजमेर रीजन का परिणाम 97.10 प्रतिशत रहा और देश में 5वां स्थान है। बता दें कि 2023 में 12वीं का रिजल्ट 89.27% रहा था।
भोपाल की नव्या शर्मा अव्वल, 96.4% अंक मिले
भोपाल के सेंट जोसेफ को-इड स्कूल की कक्षा 12वीं की छात्रा नव्या शर्मा अव्वल रही। नव्या ने ह्यूमैनिटीज में 96.4% अंक हासिल किए हैं। दूसरे नंबर पर बबनदीप सिंह अहलुवालिया रहे। बबनदीप ने कॉमर्स सब्जेक्ट में 95.8% अंक प्राप्त किए। मुदित यादव दूसरे नंबर पर रहे। पीसीबी सक्ब्जेट में उन्हें 93.6 प्रतिशत अंक मिले। वैष्णवी दुबे को पीसीएम विषय में 93.6 प्रतिशत अंक मिले।
भोपाल की इशिका ने 97.4 प्रतिशत अंक हासिल किए
भोपाल के इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल में कक्षा 12वीं का परिणाम 100% रहा। इशिका घारगे ने 97.4% अंक हासिल किए। दूसरे नंबर पर रहे आदित्य सहाय ने 97.2% अंक प्राप्त किए। इसी प्रकार विदुशी एस. सोलंकी ने 96.8%, वैन्या सक्सेना ने 96.6%, प्रज्ञा जैन ने 96.4%, सार्थक के. जैन ने 95.2% अंक हासिल किए।
छिंदवाड़ा के ऋषभ को बायो स्ट्रीम में 96% अंक छिंदवाड़ा में विद्या भूमि स्कूल के 12वीं के स्टूडेंट्स ऋषभ शुक्ला ने बायो स्ट्रीम में 96% अंक हासिल किए हैं।
धार जिले में धामनोद नगर के आदर्श एकेडमी में पढ़ने वाले संदीप कुशवाह ने 12वीं में 96.4 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं।
बड़वाह में विभोर पांडे को बायो ग्रुप में 96.2% अंक खरगोन जिले में बड़वाह के केंद्रीय विद्यालय के विभोर रजनीश पांडे ने 12th बायो समूह में 96.2 अंक अर्जित किए हैं।
सागर में 10वीं की छात्रा ऐश्वर्या को 91.2% मार्क्स सागर जिले के दीपक मेमोरियल स्कूल की छात्रा ऐश्वर्या कौशल ने कक्षा 10 वीं में 91.2% अंक हासिल किए हैं।
