MP : रिटायर्ड रेलवे कर्मचारी के घर CBI का छापा, आय से अधिक संपत्ति जुटाने का आरोप

भोपाल। केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) की टीम ने भोपाल छापामार कार्रवाई की। CBI ने गुरुवार, 19 जून की देर रात रिटायर्ड रेलवे कर्मचारी के घर पर रेड डाली। कर्मचारी पर आय से अधिक संपत्ति जुटाने का आरोप था।
जानकारी के मुताबिक भोपाल के निशातपुरा के सरकारी निवास में रहने वाले रिटायर्ड कर्मचारी अशोक शर्मा के निवास पर CBI ने छापामार कार्यवाही की। अशोक शर्मा के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति जुटाने की शिकायत सीबीआई को मिली थी। हालांकि शिकायत करने वाले व्यक्ति का नाम गोपनीय रखा गया है।

अशोक शर्मा रेलवे यूनियन के लीडर भी हैं
अशोक शर्मा पिछले ही साल रेलवे विभाग से चीफ लोको पायलट के पद से रिटायर हुए हैं। अशोक शर्मा रेलवे यूनियन के लीडर हैं और वर्तमान में वेस्ट सेंट्रल रेलवे यूनियन में महामंत्री के पद पर कार्यरत हैं। सीबीआई सूत्रों का कहना है कि जांच के बाद ही कोई खुलासा हो सकेगा।

Sanjay Saxena

BSc. बायोलॉजी और समाजशास्त्र से एमए, 1985 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय , मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के दैनिक अखबारों में रिपोर्टर और संपादक के रूप में कार्य कर रहे हैं। आरटीआई, पर्यावरण, आर्थिक सामाजिक, स्वास्थ्य, योग, जैसे विषयों पर लेखन। राजनीतिक समाचार और राजनीतिक विश्लेषण , समीक्षा, चुनाव विश्लेषण, पॉलिटिकल कंसल्टेंसी में विशेषज्ञता। समाज सेवा में रुचि। लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को समाचार के रूप प्रस्तुत करना। वर्तमान में डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े। राजनीतिक सूचनाओं में रुचि और संदर्भ रखने के सतत प्रयास।

Related Articles