MP: छतरपुर में  की NHAI के अफसर के यहां सीबीआई का छापा

छतरपुर। छतरपुर में सीबीआई की पांच सदस्यीय टीम ने NHAI के अफसर के यहां छापा मारा। सीबीआई की टीम शनिवार रात 8 बजे पीडी चौधरी के पन्ना रोड स्थित अंबेडकर नगर कॉलोनी के मकान पर पहुंची।

कानपुर में पैतृक निवास पर भी छापा
ताजा जानकारी के अनुसार एनएचएआई के महाप्रबंधक पीएल चौधरी के छतरपुर बजरंग नगर सहित कानपुर में पैतृक निवास पर सीबीआई की कार्रवाई चल रही है।
इसके साथ ही महाप्रबंधक पीएल चौधरी के दिल्ली और भोपाल समेत अन्‍य कई ठिकानों पर सीबीआई की कार्रवाई हो रही है।

अधिकारियों और कर्मचारियों के मोबाइल भी जब्त
बताया जाता है कि सीबीबाई की कार्रवाई के दौरान सहायक महाप्रबंधक समेत आधा दर्जन से अधिक अधिकारियों और कर्मचारियों के मोबाइल भी जब्त कर लिए गए हैं। जानकारी के अनुसार जीएल चौधरी के मोबाइल भी बंद हैं। चौधरी के ऑफिस में सीबीआई की कार्रवाई चल रही है। पता चला है कि सीबीआई की टीम ने दोपहर में पहुंचकर मोर्चा संभाल लिया था।

Exit mobile version