Accident : डंपर की टक्कर से बस खाई में गिरी,3 की मौत, 18 घायल, इंदौर से गुना जा रही थी

शाजापुर. आगरा-मुंबई नेशनल हाईवे पर शाजापुर से 28 किलोमीटर दूर मक्सी बायपास पर डंपर ने यात्री बस को टक्कर मार दी। इसके बाद बस 30 फीट गहरी खाई में जा गिरी। बस इंदौर से गुना जा रही थी।

हादसे में बस ड्राइवर गुलाब सिंह निवासी गुना, यात्री अमन चौरसिया (24) पिता विमल चौरसिया निवासी महू और डंपर चालक भेरूलाल निवासी बंजारी थाना अवंतीपुर बडोदिया की मौत हो गई। बस कमला ट्रेवल्स की बताई जा रही है।
एसपी यशपाल सिंह राजपूत ने बताया कि हादसे में 18 यात्री घायल हुए हैं। सभी घायलों को 108 एम्बुलेंस और डायल 100 की मदद से जिला अस्पताल लाया गया है। तीन लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

screenshot 20250510 113817164222770396040405

बस में 30 से 40 अधिक यात्री सवार थे
पुलिस के अनुसार यह हादसा रात करीब 2:30 बजे हुआ। बस इंदौर से गुना जा रही थी। मक्सी बायपास के सिरोलिया क्रॉसिंग पर ब्रिज के टर्निंग पॉइंट पर डंपर से टक्कर हो गई। बस में 30 से 40 अधिक यात्री सवार थे। कुछ यात्रियों को मामूली चोटें आई हैं।
तेज रफ्तार के कारण हादसा हुआ
बस ड्राइवर गुलाब सिंह के शव को क्रेन की मदद से निकाला गया। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को बस से बाहर निकाला। यात्रियों का सामान भी सुरक्षित निकाल लिया गया। शुरुआती जांच में दोनों वाहनों की तेज रफ्तार हादसे की वजह बताई जा रही है।

Sanjay Saxena

BSc. बायोलॉजी और समाजशास्त्र से एमए, 1985 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय , मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के दैनिक अखबारों में रिपोर्टर और संपादक के रूप में कार्य कर रहे हैं। आरटीआई, पर्यावरण, आर्थिक सामाजिक, स्वास्थ्य, योग, जैसे विषयों पर लेखन। राजनीतिक समाचार और राजनीतिक विश्लेषण , समीक्षा, चुनाव विश्लेषण, पॉलिटिकल कंसल्टेंसी में विशेषज्ञता। समाज सेवा में रुचि। लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को समाचार के रूप प्रस्तुत करना। वर्तमान में डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े। राजनीतिक सूचनाओं में रुचि और संदर्भ रखने के सतत प्रयास।

Related Articles