भोपाल में ज्वेलरी शॉप में 30 लाख की चोरी,7 बदमाशों ने 5 ताले काटे, शटर तोड़ा, पुलिस की नाकाबंदी भी नाकाम रही

भोपाल। राजधानी में हथियारबंद बदमाशों ने ज्वेलरी शॉप से 30 लाख के गहने चुरा लिए। बदमाशों ने पहले चैनल गेट के 5 ताले काटे, फिर शटर तोड़कर अंदर घुसे। घटना के CCTV फुटेज भी सामने आए हैं।

पुलिस के मुताबिक अयोध्या नगर के डी सेक्टर में स्थित जैन ज्वेलरी शॉप में 6 से ज्यादा बदमाश घुसे थे। पुलिस ने फोरेंसिक टीम के साथ स्पॉट की जांच की। इलाके में नाकेबंदी भी की तो पिपलानी में पुलिस को चकमा देकर आरोपी भाग गए। बता दें, 2 दिन पहले बाग सेवनिया थाना क्षेत्र में कट्टा अड़ाकर ज्वेलरी शॉप में लूट हुई थी।

रात ढाई बजे पता चला ताले टूट गए

ज्वेलरी शॉप के संचालक विकास जैन ने बताया कि गुरुवार रात 10 बजे दुकान बंद की थी। देर रात करीब ढाई बजे स्थानीय लोगों ने शटर टूटे होने की जानकारी दी। इसके बाद उसने मौके पर पहुंचकर पुलिस को सूचना दी। दुकान में लगे CCTV चेक किए। फुटेज में करीब 7 लोग शटर तोड़ते दिखाई दिए।
शटर खुलने के बाद 6 बदमाश अंदर गए, जबकि एक बदमाश बाहर खड़ी गाड़ी में बैठा था। उन्होंने दुकान की तलाशी ली। इसके बाद काउंटर खंगालने लगे। किसी ने शर्ट-बनियान के अंदर तो किसी ने थैले में कैश और गहने भरे। जिसके हाथ जो आया, वो भरता गया।

स्कॉर्पियो में दिखे संदेही, भाग गए

अयोध्या नगर थाना प्रभारी महेश लिल्लारे ने बताया कि बदमाशों को पकड़ने के लिए नाकेबंदी कराई गई थी। चेकिंग के दौरान पिपलानी इलाके में स्कॉर्पियो में सवार संदेही मिले। उन्हें रोकने की कोशिश की, तो अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकले। उनकी तलाश की जा रही है।

Exit mobile version