प्रदेश भाजपा की चुनाव प्रबंधन समिति और घोषणा पत्र समिति का ऐलान, जिला संयोजक भी नियुक्त किए गए

भोपाल। प्रदेश भाजपा की चुनाव प्रबंधन समिति का ऐलान कर दिया गया है। समिति के संयोजक केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर हैं। समिति में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय, केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, फग्गन सिंह कुलस्ते, प्रहलाद पटेल, प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह, राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुसूचित जाति मोर्चा लाल सिंह आर्य, पूर्व मंत्री अजय विश्नोई, रामपाल सिंह, सांसद गजेंद्र पटेल, विधायक प्रदीप लारिया शामिल हैं। इसके अलावा मंत्री भूपेंद्र सिंह, तुलसी सिलावट, गोविंद सिंह राजपूत, सांसद गणेश सिंह, पूर्व मंत्री नारायण सिंह कुशवाह, उमाशंकर गुप्ता, पूर्व सांसद हेमंत खंडेलवाल भी समिति में शामिल हैं। चुनाव प्रबंधन समिति के आमंत्रित सदस्यों में राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिव प्रकाश, प्रदेश चुनाव प्रभारी भूपेंद्र यादव, सह अश्विनी वैष्णव, प्रदेश प्रभारी मुरलीधर राव और प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा शामिल किए गए हैं।
चुनाव के दृष्टिगत घोषणा पत्र समिति का गठन हो गया है और जिला संयोजकों की भी घोषणा कर दी गई है।


