Vaibhav : मैं अपना अवार्ड…’, तूफानी पारी के बाद वैभव सूर्यवंशी ने इस अदा से फिर से जीत लिया दिल…

हरारे में अपनी तूफानी शतकीय पारी से जूनियर इंडिया टीम विश्व कप खिताब (U19 World Cup Final) जिताने वाले प्लेयर ऑफ द मैच वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) बतौर बल्लेबाज ही नहीं, बल्कि बौद्धिक स्तर पर भी परिपक्व हो रहे हैं. भारत की खिताबी जीत के बाद पुरस्कार वितरण समारोह में 14 साल के वैभव ने स्पोर्ट स्टॉफ को दो बार .खिताबी जीत का श्रेय दिया. वहीं, उन्होंने अपना प्लेयर ऑफ द मैच का अवार्ड स्पोर्ट स्टॉफ को समर्पित कर अपनी इस अदा से सभी का दिल जीत लिया. वास्तव में प्रेजंटर के साथ करीब दस मिनट की बातचीत में वैभव ने दो बार सपोर्ट स्टॉफ की तारीफ करते हुए उसे श्रेय दिया. और वैभव के अपना अवार्ड सपोर्ट स्टॉफ को समर्पित करना तो वैभव की वह अदा रही, जिसने करोड़ों फैंस का दिल जीत लिया. फैंस आपस में बात करते रहे कि यह बच्चा तो अभी से ‘बड़ा’ हो गया है!
जीत के बाद वैभव ने बातचीत में कहा, ‘मैं अपनी खुशी को बयां नहीं कर सकता. इस टूर्नामेंट को लेकर सभी ने तैयारी की थी. खेले सभी मैचों में सपोर्ट स्टॉफ ने बहुत ही कड़ी मेहनत की और मैं अपना प्लेयर ऑफ द मैच सपोर्ट स्टॉफ को समर्पित करता हूं.’ इस 14 साल के ‘किड’ ने प्रेजेंटर को हिंदी में जवाब देते टूर्नामेंट की तैयारी के जवाब में कहा, ‘हमारा लक्ष्य ज्यादा दबाव न लेने का था. हमने पूरा ध्यान खुद में भरोसा करने और प्रक्रिया के पालन करने पर लगाया. और इस बात पर टूर्नामेंट की शुरुआत से ही अमल कर रहे हैं.’
वैभव ने एक बार फिर से सपोर्ट स्टॉफ की चर्चा करते हुए कहा, ‘पिछले आठ-नौ महीने से सपोर्ट स्टॉफ और टीम मिलकर काम कर रहे हैं. और आज हम जहां हैं, उसके पीछे तैयारियों ने बहुत ही बड़ी भूमिका निभाई है.’ वहीं इस लेफ्टी बल्लेबाज ने फाइनल मुकाबले की तैयारी पर अपने खेल को लेकर वैभव ने कहा, ‘जो कौशल अभी तक मैंने विकसित किया है, उसके लेकर मैं बहुत ही विश्वस्त हूं. मैं जानता हूं कि मैं बड़े मैचों और दबाव में में शानदार प्रदर्शन कर सकता हूं. इसीलिए मैं खुद को लेकर हमेशा विश्वस्त बना रहा और खुद में भरोसा करता रहा.’






