रोहित शर्मा के पास आईपीएल इतिहास में बड़ी उपलब्धि हासिल करने का मौका!

मुंबई: मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच शुक्रवार को होने वाला आईपीएल 2024 का 51वां मुकाबला रोहित शर्मा के लिए खास होने वाला है। वनखेड़े स्टेडियम में होने वाले इस मुकाबले में रोहित शर्मा कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बनने का रिकॉर्ड बना सकते हैं।

पूर्व मुंबई कप्तान ने केकेआर के खिलाफ 32 मैचों में 1040 रन बनाए हैं। इस मामले में उनका रिकॉर्ड डेविड वॉर्नर के नाम है, जिन्होंने 28 मैचों में 1093 रन बनाए थे। रोहित को वॉर्नर को पीछे छोड़ने के लिए सिर्फ 54 रन बनाने की जरूरत है। रोहित ने आईपीएल में केकेआर के खिलाफ एक शतक और छह अर्धशतक भी लगाए हैं।

यह मुकाबला रोहित शर्मा के लिए एक और मायने में भी खास होगा। अगर वह इस मैच में 39 रन बना लेते हैं, तो वह आईपीएल इतिहास में तीसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बन जाएंगे। दिल्ली कैपिटल्स के डेविड वॉर्नर ने 6564 रन बनाकर यह रिकॉर्ड अपने नाम किया हुआ है। रोहित ने अभी तक 6526 रन बनाए हैं।

Related Articles