T20 वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम इंडिया पर होगी पैसों की बारिश, BCCI ने की करोड़ो के ईनाम की घोषणा

नई दिल्ली। आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 में ऐतिहासिक जीत दर्ज करने के बाद टीम इंडिया के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है. भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी BCCI ने विश्व कप जीतने वाली भारतीय टीम के लिए 131 करोड़ रुपये की इनामी राशि का ऐलान किया है।

भारत ने अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में न्यूजीलैंड को हराकर यह खिताब अपने नाम किया. इस जीत के साथ टीम इंडिया ने टी20 वर्ल्ड कप इतिहास में एक नया रिकॉर्ड भी बना दिया है.

BCCI ने दी बधाई

बीसीसीआई ने टीम इंडिया की इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर खिलाड़ियों, सपोर्ट स्टाफ और चयनकर्ताओं को बधाई दी है. बोर्ड ने कहा कि खिलाड़ियों की मेहनत, टीमवर्क और शानदार प्रदर्शन की वजह से यह सफलता मिली है. BCCI  की ओर से दी जाने वाली 131 करोड़ रुपये की इनामी राशि खिलाड़ियों, कोचिंग स्टाफ और सपोर्ट स्टाफ के बीच बांटी जाएगी. यह भारतीय क्रिकेट इतिहास में सबसे बड़े पुरस्कारों में से एक माना जा रहा है.

पूरे देश में जश्न का माहौल
टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद पूरे देश में जश्न का माहौल है. फैंस सोशल मीडिया से लेकर सड़कों तक अपनी खुशी जाहिर कर रहे हैं. भारतीय टीम ने पूरे टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन किया और फाइनल में भी न्यूजीलैंड के खिलाफ दबदबा बनाए रखा. बल्लेबाजों और गेंदबाजों दोनों ने अहम मौकों पर बेहतरीन खेल दिखाया.

Sanjay Saxena

BSc. बायोलॉजी और समाजशास्त्र से एमए, 1985 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय , मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के दैनिक अखबारों में रिपोर्टर और संपादक के रूप में कार्य कर रहे हैं। आरटीआई, पर्यावरण, आर्थिक सामाजिक, स्वास्थ्य, योग, जैसे विषयों पर लेखन। राजनीतिक समाचार और राजनीतिक विश्लेषण , समीक्षा, चुनाव विश्लेषण, पॉलिटिकल कंसल्टेंसी में विशेषज्ञता। समाज सेवा में रुचि। लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को समाचार के रूप प्रस्तुत करना। वर्तमान में डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े। राजनीतिक सूचनाओं में रुचि और संदर्भ रखने के सतत प्रयास।

Related Articles