IPL ऑक्शन फिर विदेश में होगा, दुबई, मस्कट या दोहा में 15 से 18 दिसंबर के बीच नीलामी

IPL की नीलामी एक बार फिर विदेश में होगी। 2026 सीजन के लिए होने वाले इस मिनी ऑक्शन का आयोजन 15 से 18 दिसंबर के बीच दुबई, मस्कट या दोहा में से एक शहर में किया जाएगा। यह जानकारी BCCI के एक सीनियर अधिकारी ने दी है। उन्होंने नाम न छापने की शर्त पर बताया किभारत में दिसंबर के मध्य से लेकर जनवरी तक मैरिज सीजन का पीक टाइम होता है। लगभग हर बड़े होटल, रिजॉर्ट या कन्वेंशन सेंटर में शादियों की बुकिंग रहती है। ऐसे में 10 टीमों के प्रतिनिधियों, कोचों, मैनेजर्स और ब्रॉडकास्ट क्रू को समायोजित करना मुश्किल होता है। इसलिए बोर्ड ने सोचा है कि इस बार भी ऑक्शन विदेश में कराया जाए।

पिछले हफ्ते कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि इस बार की नीलामी भारत के किसी शहर में होगी। पिछले साल 2024 में IPL का मेगा ऑक्शन सऊदी अरब के जेद्दाह शहर में हुआ था। तब भी भारत में वेन्यू की कमी और लॉजिस्टिक चुनौतियों को वजह बताया गया था।

मेजबानी की रेस में दुबई सबसे आगे

ऑक्शन के लिए इस बार दुबई, मस्कट और दोहा के नाम चर्चा में हैं। इनमें से दुबई को सबसे मजबूत दावेदार माना जा रहा है, क्योंकि वहां न केवल BCCI और IPL फ्रेंचाइजियों के लिए बेहतर इंफ्रास्ट्रक्चर मौजूद है, बल्कि दुबई पिछले कई सालों से भारतीय क्रिकेट बोर्ड वहां कई इवेंट्स सफलतापूर्वक करा चुका है।

2014 में जब आम चुनावों के कारण भारत में IPL के शुरुआती मैच विदेश में कराए गए थे, तब भी UAE को ही चुना गया था। 2020 और 2021 में कोरोना काल में भी पूरी लीग UAE में ही हुआ था।

मस्कट (ओमान) को भी एक विकल्प के रूप में देखा जा रहा है। वहां BCCI के अच्छे संबंध हैं और छोटा मगर आधुनिक क्रिकेट कॉम्प्लेक्स है। दोहा (कतर) पहली बार संभावित वेन्यू के रूप में चर्चा में आया है, जिससे संकेत मिलता है कि BCCI अब खाड़ी देशों में अपने क्रिकेट प्रेजेंस को और मजबूत करना चाहता है।

20 मार्च से हो सकता है अगला IPL सीजन
BCCI अधिकारी ने यह भी बताया कि अगले साल का IPL सीजन 20 मार्च से शुरू हो सकता है। बोर्ड ने 2025 के घरेलू सीजन के शेड्यूल को ध्यान में रखकर IPL को थोड़ा पहले शुरू करना चाहता है, ताकि मई के आखिरी हफ्ते तक पूरा टूर्नामेंट खत्म हो सके। इससे जून-जुलाई में होने वाली चैंपियंस ट्रॉफी या अन्य इंटरनेशनल टूर्नामेंट्स के लिए खिलाड़ियों को पर्याप्त समय मिल जाएगा।

Sanjay Saxena

BSc. बायोलॉजी और समाजशास्त्र से एमए, 1985 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय , मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के दैनिक अखबारों में रिपोर्टर और संपादक के रूप में कार्य कर रहे हैं। आरटीआई, पर्यावरण, आर्थिक सामाजिक, स्वास्थ्य, योग, जैसे विषयों पर लेखन। राजनीतिक समाचार और राजनीतिक विश्लेषण , समीक्षा, चुनाव विश्लेषण, पॉलिटिकल कंसल्टेंसी में विशेषज्ञता। समाज सेवा में रुचि। लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को समाचार के रूप प्रस्तुत करना। वर्तमान में डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े। राजनीतिक सूचनाओं में रुचि और संदर्भ रखने के सतत प्रयास।

Related Articles