Cricket : वनडे मैच में बिहार ने ठोक दिए 574 रन, बन गया सबसे बड़े स्कोर का महारिकॉर्ड

पटना. बिहार क्रिकेट टीम ने विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26 के पहले ही मैच में तहलका मचा दिया। पहले खिलाड़ियों ने और फिर टीम ने रिकॉर्ड पर रिकॉर्ड बनाए। विजय हजारे ट्रॉफी के प्लेट ग्रुप में अरुणाचल प्रदेश के खिलाफ रांची में अपना पहला मैच खेल रही बिहार की टीम ने एक ऐसा स्कोर बना दिया, जो कि करीब 5 दशक के लिस्ट ए क्रिकेट के इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर है। अरुणाचल प्रदेश के खिलाफ बिहार के लाल कमाल करते नजर आए और उन्होंने 50 ओवर में 6 विकेट खोकर 574 रन बनाए। 3 बल्लेबाजों ने इस पारी में शतक जड़ा।
आपको जानकर हैरानी होगी कि लिस्ट ए क्रिकेट में पहली बार किसी टीम ने 550 रनों का आंकड़ा पार किया है। लिस्ट ए क्रिकेट में सिर्फ दूसरी बार किसी टीम ने 500 से ज्यादा रन बनाए हैं। हैरानी की बात ये है कि दोनों बार सामने अरुणाचल की टीम थी। तमिलनाडु की टीम ने 2022 में अरुणाचल के खिलाफ 505 रन बनाए थे और इस मुकाबले में 574 रन बिहार ने इस टीम के खिलाफ बना दिए। बिहार के लिए इस मैच में वैभव सूर्यवंशी ने 190 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली, जबकि कप्तान सकीबुल गनी और विकेटकीपर आयुष ने भी शतक जड़ा।
बिहार की टीम ने इस मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। 43 गेंदों में 33 रन बनाकर मंगल महरोर आउट हुए, लेकिन उस समय तक टीम का स्कोर 158 था। तब तक वैभव सूर्यवंशी अपना शतक पूरा कर चुके थे। वैभव सूर्यवंशी ने 84 गेंदों में 16 चौके और 15 छक्कों के साथ 190 रनों की पारी खेली। वहीं, नंबर 3 पर उतरे पीयूष सिंह 66 गेंदों में 7 चौके और 2 छक्कों की मदद से 77 रन की पारी खेलकर आउट हुए। आयुष लोहारुका 56 गेंदों में 116 रन बनाकर पवेलियन लौटे। तीसरा शतक इस पारी में कप्तान सकीबुल गनी ने जड़ा। 40 गेंदों में 128 रन उन्होंने 10 चौके और 12 छक्कों की मदद से जड़े।
सबसे तेज लिस्ट ए सेंचुरी
सकीबुल गनी लिस्ट ए क्रिकेट में भारत के लिए सबसे कम गेंदों में शतक जड़ने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने 32 गेंदों में शतक पूरा किया। अनमोलप्रीत सिंह ने 35 गेंदों में विजय हजारे ट्रॉफी में शतक जड़ा हुआ है। वहीं, अब लिस्ट में वैभव सूर्यवंशी का नाम तीसरे पायदान पर खिसक गया है, जिन्होंने 36 गेंदों में इसी मैच में सेंचुरी पूरी की थी।
बिहार क्रिकेट टीम ने विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26 के पहले ही मैच में तहलका मचा दिया। पहले खिलाड़ियों ने और फिर टीम ने रिकॉर्ड पर रिकॉर्ड बनाए। विजय हजारे ट्रॉफी के प्लेट ग्रुप में अरुणाचल प्रदेश के खिलाफ रांची में अपना पहला मैच खेल रही बिहार की टीम ने एक ऐसा स्कोर बना दिया, जो कि करीब 5 दशक के लिस्ट ए क्रिकेट के इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर है। अरुणाचल प्रदेश के खिलाफ बिहार के लाल कमाल करते नजर आए और उन्होंने 50 ओवर में 6 विकेट खोकर 574 रन बनाए। 3 बल्लेबाजों ने इस पारी में शतक जड़ा।