Siddhant Chaturvedi-Navya Naveli Nanda: डटग क खबर क बच फर सथ सपट हए सदधत चतरवद-नवय नद वडय ह रह वयरल
Siddhant Chaturvedi-Navya Naveli Nanda: बीते लंबे समय से अमिताभ बच्चन की नातिन नव्या नवेली नंदा (Navya Naveli Nanda) और एक्टर सिद्धांत चतुर्वेदी (Siddhant Chaturvedi) के अफेयर की खबरें आ रही हैं।
आए दिन दोनों को एक साथ स्पॉट किया जाता है और इन खबरों को और हवा मिल जाती है। वहीं, अब एक बार फिर से इस रूमर्ड कपल को मुंबई में स्पॉट किया गया। दोनों का वीडियो अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।
यह भी पढ़ें- Katrina Kaif-Vicky Kaushal Latest Photo: एक दूजे में खोए नजर आए विक्की-कैटरीना, कपल की केमिस्ट्री ने जीता फैंस का दिल
पैपराजी के कैमरे में फिर कैद हुए सिद्धांत चतुर्वेदी-नव्या नंदा
दरअसल, हाल ही में एक बार फिर से सिद्धांत चतुर्वेदी और नव्या नवेली नंदा पैपराजी के कैमरे में एक साथ मुंबई के एक मल्टीप्लेक्स में जाते हुए देखे गए हैं। बताया जा रहा है कि दोनों एक साथ मूवी डेट एन्जॉय कर रहे हैं। वहीं, इंस्टाग्राम पर भी दोनों का वीडियो खूब वायरल हो रहा है।
वीडियो हो रहा वायरल
बता दें कि वायरल हो रहे इस वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि दोनों बेहद सिंपल लुक में हैं और वीडियो में सिद्धांत चतुर्वेदी मास्क लगाते हुए नजर आए, लेकिन नव्या बिना मास्क के बेबाकी से उनके साथ जा रही हैं।
यह भी पढ़ें- ZHZB BO Collection Day 13: 60 करोड़ के पार हुई फिल्म की कमाई, 13वें दिन कमाए इतने करोड़
पहले भी कई बार स्पॉट किया जा चुका है ये रूमर्ड कपल
बता दें कि इससे पहले भी इस रूमर्ड कपल को एक साथ स्पॉट किया जा चुका है। दरअसल, दोनों को एक साथ एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया था और दोनों एयरपोर्ट से बाहर निकल रहे थे। वहीं, इसके पहले भी सिद्धांत चतुर्वेदी और नव्या नवेली नंदा कई बार कैमरे में कैद हो चुके हैं।
एक दूसरे की पोस्ट पर कमेंट भी करता हैं रूमर्ड कपल
बताते चलें कि दोनों के अफेयर की खबरें तब सामने आई थी, जब बीते साल दोनों को एक साथ निर्माता अमृतपाल सिंह बिंद्रा की बर्थडे पार्टी में पहली बार देखा गया था। वहीं, ये इनके अफेयर की रूमर्ड सामने आए थे। इसके अलावा दोनों को अक्सर सोशल मीडिया पर एक दूसरे की पोस्ट पर कमेंट करते हुए भी देखा गया है।
The post Siddhant Chaturvedi-Navya Naveli Nanda: डेटिंग की खबरों के बीच फिर साथ स्पॉट हुए सिद्धांत चतुर्वेदी-नव्या नंदा, वीडियो हो रहा वायरल appeared first on E24 Bollywood.