2026 में कहां-कहां चुनाव: राज्यसभा से विधानसभा तक कहां-कैसे हैं मौजूदा समीकरण

नई दिल्ली। 2025 में दो राज्यों में विधानसभा चुनाव हुए। साल की शुरुआत में दिल्ली तो साल के आखिर में बिहार में विधानसभा के चुनाव हुए। दिल्ली में भाजपा 27 साल बाद सत्ता में लौटी तो बिहार में नीतीश का राज बरकरार रहा। नए साल की दस्तक के साथ विधानसभा चुनाव का दौर शुरू हो जाएगा। 2026 में ये चुनावी हलचल 2025 के मुकाबले ज्यादा रड्डहेगी। 2026 में कहां-कहां और कब चुनाव होने वाले हैं? इन राज्यों में पिछले चुनावों में क्या हुआ था? फिलहाल वहां समीकरण कैसे हैं?
2026 में भारत में कई अहम चुनाव होने वाले हैं। चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश में इस साल विधानसभा चुनाव होने हैं। इसके साथ ही राज्यसभा की 75 सीटों के लिए भी चुनाव होना है।
विधानसभा चुनाव
राज्य/केंद्र शासित प्रदेश सीटें स्थिति
पश्चिम बंगाल 294 ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस सत्ता में।
केरल 140 माकपा के नेतृत्व वाला एलडीएफ की सरकार।
तमिलनाडु 234 द्रमुक के एमके स्टालिन अभी सत्ता में।
असम 126 भाजपा पिछले 10 साल से सत्ता पर काबिज।
पुडुचेरी 30 ्रढ्ढहृक्रष्ट–क्चछ्वक्क गठबंधन के एन. रंगसामी सत्ता में।
2. राज्यसभा चुनाव
2026 में अलग-अलग समय पर राज्यसभा की कुल 73 सीटें खाली हो रही हैं। सबसे ज्यादा 37 सदस्यों का कार्यकाल अप्रैल महीने में समाप्त होगा। इनमें से 22 सदस्य 2 अप्रैल को रिटायर हो रहे हैं। वहीं, 15 सदस्य 9 अप्रैल को रिटायर होंगे। इसी तरह जून में 22 सांसदों का कार्यकल खत्म हो रहा है। इनमें से 17 सदस्य 21 जून को चार 25 जून और एक सदस्य 23 जून को रिटायर होंगे। वहीं, 11 राज्यसभा सांसदों का कार्यकाल नवंबर महीने में पूरा होगा। ये सभी 25 नवंबर को रिटायर होंगे। इन 70 सदस्यों के अलावा दो अन्य सदस्यों का कार्यकाल भी 2026 में समाप्त होगा। इनमें पूर्व सीजेआई रंजन गोगोई 16 मार्च 2026 को सेवानिवृत्त होंगे। वहीं, मिजोरम से एमएएफ के सांसद के. वनलालवेना 19 जुलाई 2026 को रिटायर होंगे। इसके साथ ही एक रिक्त सीट पर भी 2026 में ही चुनाव होगा। ये सीट झारखंड से राज्यसभा सदस्य रहे राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन के निधन के वजह से रिक्त पड़ी है।
इन चुनावों पर भी रहेगी सबकी नजर
महाराष्ट्र में साल की शुरुआत में ही नगरीय निकाय चुनाव होने हैं। इनमें एशिया के सबसे बड़े नगर निगम बीएमसी के चुनावों पर सबकी नजर रहेगी। इसके साथ ही पुणे नगर निगम के चुनाव के लिए बन रहे गठजोड़ों की वजह से ये चुनाव भी दिलचस्प होंगे। राज्य चुनाव आयोग का लक्ष्य है कि नगर निगमों, जिला परिषदों और पंचायत समितियों के लिए चरणबद्ध चुनाव जनवरी 2026 के मध्य तक पूरे हो जाएं।
लोकसभा और विधानसभा सीटों के लिए उप-चुनाव भी
पश्चिम बंगाल की बशीरहाट लोकसभा सीट इस वक्त खाली है। ये सीट टीएमसी के सांसद हाजी नूरूल इस्लाम के निधन की वजह से रिक्त हुई है। इस्लाम की इसी साल 25 सितंबर को निधन हो गया था। यहां भी जल्द ही चुनाव का एलान हो सकता है।  इसी तरह कई राज्यों में विधानसभा सीटों को भरने के लिए उपचुनाव भी निर्धारित हैं जो मौजूदा विधायकों के निधन के कारण खाली हुई हैं। इनमें गोवा में पोंडा, कर्नाटक में बागलकोट, महाराष्ट्र में राहुरी, मणिपुर में ताडुबी, और नागालैंड में कोरिडांग सीट शामिल हैं। हालांकि, इन उपचुनावों के लिए आधिकारिक चुनाव तिथियों की घोषणा अभी तक नहीं हुई है।

Sanjay Saxena

BSc. बायोलॉजी और समाजशास्त्र से एमए, 1985 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय , मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के दैनिक अखबारों में रिपोर्टर और संपादक के रूप में कार्य कर रहे हैं। आरटीआई, पर्यावरण, आर्थिक सामाजिक, स्वास्थ्य, योग, जैसे विषयों पर लेखन। राजनीतिक समाचार और राजनीतिक विश्लेषण , समीक्षा, चुनाव विश्लेषण, पॉलिटिकल कंसल्टेंसी में विशेषज्ञता। समाज सेवा में रुचि। लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को समाचार के रूप प्रस्तुत करना। वर्तमान में डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े। राजनीतिक सूचनाओं में रुचि और संदर्भ रखने के सतत प्रयास।

Related Articles