Sensex: शेयर बाजार में नए हाई का सिलसिला जारी; सेंसेक्स ने 75000 छुआ, निफ्टी 22700 के पार

मुंबई। भारतीय बेंचमार्क इंडेक्स मंगलवार को नए हाई पर खुले। आईटी और ऑटो सेक्टर में खरीदारी के कारण अमेरिकी बाजार में कमजोर रुख के बावजूद भारतीय बाजार में हरियाली दिखी। एसएंडपी बीएसई सेंसेक्स पहली बार 75,000 अंक के साथ 75,124 के नए शिखर पर पहुंच गया, जबकि व्यापक निफ्टी 50 ने 22,765 की नई ऊंचाई को छू लिया। दोनों सूचकांक 0.20% से अधिक की बढ़त के साथ कारोबार करते दिखे।

मंगलवार के कारोबारी सेशन के दौरान इंफोसिस, एक्सिस बैंक और ग्लैंड फार्मा के शेयर फोकस में रहे। इंफोसिस के शेयर दो प्रतिशत तक चढ़े। इस बढ़त का कारण बैँक ऑफ अमेरिका की ओर से इसे न्यूट्रल से बाय कैटेगेरी में अपग्रेड करना रहा। मंगलवार के कारोबारी सेशन के दौरान इंफोसिस, एक्सिस बैंक और ग्लैंड फार्मा के शेयर फोकस में रहे। इंफोसिस के शेयर दो प्रतिशत तक चढ़े। इस बढ़त का कारण बैँक ऑफ अमेरिका की ओर से इसे न्यूट्रल से बाय कैटेगेरी में अपग्रेड करना रहा। बेन कैपिटल की ओर से एक्सिस बैंक के शेयरों में ब्लॉक डील के जरिए 1.1% की हिस्सेदारी बेचे जाने की खबरों के बाद निजी बैंक के शेयर सपाट ढंग से कारोबार करते दिखे। वहीं निकोमैक मशीनरी और आरपी एडवाइजरी सर्विसेज की ओर से ब्लॉक डील के जरिए 4.4% की हिस्सेदारी बेचने की खबरों के बाद ग्लैंड फार्मा के शेयरों में पांच प्रतिशत से अधिक की गिरावट दिखी।

Sanjay Saxena

BSc. बायोलॉजी और समाजशास्त्र से एमए, 1985 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय , मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के दैनिक अखबारों में रिपोर्टर और संपादक के रूप में कार्य कर रहे हैं। आरटीआई, पर्यावरण, आर्थिक सामाजिक, स्वास्थ्य, योग, जैसे विषयों पर लेखन। राजनीतिक समाचार और राजनीतिक विश्लेषण , समीक्षा, चुनाव विश्लेषण, पॉलिटिकल कंसल्टेंसी में विशेषज्ञता। समाज सेवा में रुचि। लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को समाचार के रूप प्रस्तुत करना। वर्तमान में डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े। राजनीतिक सूचनाओं में रुचि और संदर्भ रखने के सतत प्रयास।

Related Articles