माँ शारदा की चौखट पर बाहुबली नेता का शक्ति प्रदर्शन, प्रतिबंध के बावजूद गर्भगृह तक पहुंचे हथियार

सतना. मैहर स्थित विश्वप्रसिद्ध मां शारदा मंदिर एक बार फिर विवादों में आ गया है। उत्तर प्रदेश के बाहुबली विधायक राजा भैया द्वारा मंदिर के गर्भगृह में शस्त्र पूजा किए जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। आरोप है कि मंदिर परिसर में अस्त्र-शस्त्र ले जाना पूरी तरह प्रतिबंधित है। इसके बाद भी नियमों की अनदेखी कर पूजा-अर्चना कराई गई।
मंदिर प्रशासन के अनुसार श्रद्धालुओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए गर्भगृह में किसी भी प्रकार के अस्त्र-शस्त्र ले जाने पर सख्त प्रतिबंध है। इसके बावजूद वायरल वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि गर्भगृह में शस्त्र के साथ पूजा की जा रही है। इससे मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था और नियमों के पालन पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।
‘बाहुबली’ प्रभाव के चलते नियमों में ढील का आरोप
स्थानीय लोगों और श्रद्धालुओं का कहना है कि सामान्य भक्तों के लिए जहां कड़े नियम लागू किए जाते हैं, वहीं प्रभावशाली नेताओं के लिए अलग मापदंड अपनाए जा रहे हैं। आरोप है कि बाहुबली छवि के चलते राजा भैया को विशेष अनुमति दी गई, जो नियमों के खिलाफ है।
पुजारी द्वारा विधि-विधान से कराई गई पूजा
बताया जा रहा है कि मंदिर के पुजारी ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कराई। हालांकि इस पूरे मामले पर मंदिर प्रशासन और जिला प्रशासन की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

Sanjay Saxena

BSc. बायोलॉजी और समाजशास्त्र से एमए, 1985 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय , मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के दैनिक अखबारों में रिपोर्टर और संपादक के रूप में कार्य कर रहे हैं। आरटीआई, पर्यावरण, आर्थिक सामाजिक, स्वास्थ्य, योग, जैसे विषयों पर लेखन। राजनीतिक समाचार और राजनीतिक विश्लेषण , समीक्षा, चुनाव विश्लेषण, पॉलिटिकल कंसल्टेंसी में विशेषज्ञता। समाज सेवा में रुचि। लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को समाचार के रूप प्रस्तुत करना। वर्तमान में डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े। राजनीतिक सूचनाओं में रुचि और संदर्भ रखने के सतत प्रयास।

Related Articles