BJP: युवा मोर्चा नेता का अश्लील वीडियो, महिला के साथ आपत्तिजनक हालत में दिखा, पार्टी ने हटाया, कांग्रेस बोली- बीजेपी के यही संस्कार

भोपाल। भोपाल में भाजपा युवा मोर्चा के मंडल महामंत्री का एक महिला के साथ अश्लील वीडियो सामने आया। वीडियो सामने आने के बाद कांग्रेस ने भाजपा पर सवाल उठाए। हंगामा बढ़ा तो पार्टी ने जीत निशोदे को युवा मोर्चा के मंडल महामंत्री पद से हटा दिया।

भाजपा युवा मोर्चा अरेरा मंडल के अध्यक्ष अभिषेक पुरोहित ने जीत को पद से हटाने के साथ ही पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से भी हटा दिया है। अश्लील वीडियो को लेकर कांग्रेस ने कहा कि अब भाजपा को बताना चाहिए कि क्या उसका यही चरित्र है।

कांग्रेस बोली- भाजपा अपने कार्यकर्ताओं को यही सिखाती है?
बीजेपी मंडल महामंत्री का आपत्तिजनक हाल में वीडियो सामने आने के बाद कांग्रेस ने कहा- भाजपा जो परंपरा और संस्कारों की बात करती है, और अभी कुछ दिन पहले ज्योतिरादित्य सिंधिया पार्टियों को सर्टिफिकेट बांट रहे थे कि किसका कैसा चरित्र है तो अब भाजपा को यह बताना चाहिए कि क्या उसका यही चरित्र है। ऐसी अश्लील हरकतें करना क्या भाजपा अपने कार्यकर्ताओं को सिखाती है?

screenshot 20250909 2222586897842002243794248

Sanjay Saxena

BSc. बायोलॉजी और समाजशास्त्र से एमए, 1985 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय , मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के दैनिक अखबारों में रिपोर्टर और संपादक के रूप में कार्य कर रहे हैं। आरटीआई, पर्यावरण, आर्थिक सामाजिक, स्वास्थ्य, योग, जैसे विषयों पर लेखन। राजनीतिक समाचार और राजनीतिक विश्लेषण , समीक्षा, चुनाव विश्लेषण, पॉलिटिकल कंसल्टेंसी में विशेषज्ञता। समाज सेवा में रुचि। लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को समाचार के रूप प्रस्तुत करना। वर्तमान में डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े। राजनीतिक सूचनाओं में रुचि और संदर्भ रखने के सतत प्रयास।

Related Articles