Nitin Gadkari: सरकार.. बहुत निकम्मी होती है… चलती गाड़ी पंक्चर… गडकरी ऐसा क्यों बोले?

नागपुर। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने बड़ा बयान दिया है। महाराष्ट्र के नागपुर में एक कार्यक्रम के दौरान गडकरी ने कहा, मेरी बहुत इच्छा है कि नागपुर में खेलने के लिए 300 स्टेडियम बनाना है। लेकिन चार साल के अनुभव के बाद मेरे ध्यान में आया कि सरकार जो चीज होती है, बहुत निकम्मी होती है। कॉरपोरेशन, NIT इनके भरोसे कोई काम नहीं होता।

चलती गाड़ी को पंक्चर करने का एक्सपर्टाइज
अपनी बेबाक शैली में टिप्पणी करने के लिए मशहूर गडकरी यहीं नहीं रुके। उन्होंने कहा, ‘चलती गाड़ी को पंक्चर करने का एक्सपर्टाइज उनके पास होता है। फोकट का कभी सिखाना नहीं चाहिए। मैं तो राजनीति में हूं यहां तो फुकटों का बाजार होता है पूरा। हर चीज फुकट में चाहिए।’ उनके इस बयान का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

screenshot 20250727 141519366268060414565234

Sanjay Saxena

BSc. बायोलॉजी और समाजशास्त्र से एमए, 1985 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय , मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के दैनिक अखबारों में रिपोर्टर और संपादक के रूप में कार्य कर रहे हैं। आरटीआई, पर्यावरण, आर्थिक सामाजिक, स्वास्थ्य, योग, जैसे विषयों पर लेखन। राजनीतिक समाचार और राजनीतिक विश्लेषण , समीक्षा, चुनाव विश्लेषण, पॉलिटिकल कंसल्टेंसी में विशेषज्ञता। समाज सेवा में रुचि। लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को समाचार के रूप प्रस्तुत करना। वर्तमान में डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े। राजनीतिक सूचनाओं में रुचि और संदर्भ रखने के सतत प्रयास।

Related Articles