MP: आचार संहिता के बीच 5 पुलिस अफसरों की नई पदस्थापना

भोपाल। चुनाव आयोग की मंजूरी के बाद आचार संहिता के बीच राज्य पुलिस सेवा के 5 अफसरों को नई पदस्थापना दी गई है। इनमें दो एएसपी और तीन डीएसपी स्तर के अफसर शामिल हैं। इनके अलावा महिला सुरक्षा जिला छिंदवाड़ा से एसडीओपी पांढुर्ना बनाई गई प्रियंका पांडे का तबादला आदेश भी निरस्त किया गया है।

उनका तबादला आदेश 15 मार्च को जारी हुआ था। इन पांचों अफसरों के नाम तीन-तीन के पैनल में चुनाव आयोग को भेजे गए थे। करीब 6 दिन चली प्रक्रिया के बाद आयोग ने इन नामों पर सहमति दी और गृहविभाग ने मंगलवार को आदेश जारी कर दिए हैं। इन अफसरों को जहां पदस्थ किया गया है, वो पद कुछ समय से खाली चल रहे थे।

आदेश के अनुसार अभिषेक दीवान को पीएचक्यू से एएसपी शहडोल, केएल बंजारे को पीएचक्यू से एएसपी बैहर, भारत मोतिया को सीआईडी से डीएसपी गुना, प्रवीण त्रिपाठी को अजाक सीहोर एस एसडीओपी लहर भिंड और ब्रजेश भार्गव को एसडीओपी पांढुरना पदस्थ किया गया है। 

Sanjay Saxena

BSc. बायोलॉजी और समाजशास्त्र से एमए, 1985 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय , मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के दैनिक अखबारों में रिपोर्टर और संपादक के रूप में कार्य कर रहे हैं। आरटीआई, पर्यावरण, आर्थिक सामाजिक, स्वास्थ्य, योग, जैसे विषयों पर लेखन। राजनीतिक समाचार और राजनीतिक विश्लेषण , समीक्षा, चुनाव विश्लेषण, पॉलिटिकल कंसल्टेंसी में विशेषज्ञता। समाज सेवा में रुचि। लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को समाचार के रूप प्रस्तुत करना। वर्तमान में डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े। राजनीतिक सूचनाओं में रुचि और संदर्भ रखने के सतत प्रयास।

Related Articles