PM के आने से पहले नवजोत सिद्धू ने कांग्रेस छोड़ी

जालंधर। PM नरेंद्र मोदी के पंजाब आने से पहले पूर्व क्रिकेटर और कांग्रेस के पूर्व प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू की पत्नी डॉ. नवजोत कौर सिद्धू ने कांग्रेस छोड़ने का ऐलान किया। उन्होंने शनिवार (31 जनवरी) को कहा कि उस कांग्रेस को अलविदा कह दिया है, जहां मेहनती और काबिल नेताओं की बात नहीं सुनी जाती और जहां फैसले निजी स्वार्थों के आधार पर लिए जाते हैं।

उन्होंने पंजाब कांग्रेस के प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग पर निशाना साधा। 8 दिसंबर 2025 को राजा वड़िंग ने उन्हें पार्टी से सस्पेंड किया था। दरअसल, नवजोत कौर कुछ दिनों से पंजाब कांग्रेस के बड़े नेताओं को लेकर डायरेक्ट बयानबाजी कर रही थीं, जिसका पार्टी के अंदर भी विरोध हो रहा था।

उधर, सांसद व पूर्व डिप्टी सीएम सुखजिंदर सिंह रंधावा ने डॉ नवजोत कौर सिद्धू के पार्टी छोड़ने पर X (ट्विटर) पर लिखा- अच्छा हुआ, छुटकारा मिला। रंधावा ने भले ही इसमें और कुछ नहीं लिखा पर उनका अटैक सीधे तौर पर डॉ नवजोत कौर सिद्धू पर ही था। गौतलब है कि नवजोत कौर सिद्धू ने सुखजिंदर सिंह रंधावा पर भी आरोप लगाए थे।

Sanjay Saxena

BSc. बायोलॉजी और समाजशास्त्र से एमए, 1985 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय , मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के दैनिक अखबारों में रिपोर्टर और संपादक के रूप में कार्य कर रहे हैं। आरटीआई, पर्यावरण, आर्थिक सामाजिक, स्वास्थ्य, योग, जैसे विषयों पर लेखन। राजनीतिक समाचार और राजनीतिक विश्लेषण , समीक्षा, चुनाव विश्लेषण, पॉलिटिकल कंसल्टेंसी में विशेषज्ञता। समाज सेवा में रुचि। लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को समाचार के रूप प्रस्तुत करना। वर्तमान में डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े। राजनीतिक सूचनाओं में रुचि और संदर्भ रखने के सतत प्रयास।

Related Articles