MP: भिंड में युवक की गोली मारकर हत्या:रेत वाहन से अवैध वसूली को लेकर गहराया विवाद, 4 लोगों पर FIR, दो बड़े नेताओं के बीच का है मामला ..!

भिंड। भिंड के देहात थाना क्षेत्र के भारौली तिराहे पर दो पक्षों में विवाद के चलते दिन दहाड़े एक युवक की गोली मारकर हत्याकर दी। इस मामले में आक्रोशित परिजनों ने चक्का जाम कर दिया। इसके बाद पुलिस थाने पहुंचकर चार लोगों के खिलाफ हत्या की धारा में एफआईआर दर्ज कराई। पुलिस ने फरियादी पक्ष की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लिया।

बताते हैं कि खनन के मामले में हाल ही में बीजेपी में शामिल हुए पूर्व सांसद और बीजेपी के ही एक विधायक के बीच रस्साकशी शुरू हो गई है। 

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक गुरुवार को लव तोमर व उसके चचेरे भाई शिवम तोमर निवासी सीता नगर भारौली रोड पर नास्ते की दुकान पर थे तभी रामू तोमर निवासी भारौली आए और उन्होंने रामू व शिवम से रात के समय रेत वाहन निकलने पर एंट्री का पैसा मांगा। इस पर उनके द्वारा कहा गयाकि मेरा ट्रक अंडर लोड था। हम लोग रॉयल्टी लेकर वाहन लेकर आए। इस बात पर मामला गहरा गया।

दोनों पक्षों में विवाद हो गया, तभी आरोपी पक्ष धमकाते हुए चले गए। जब लव तोमर, शिवम तोमर नास्ता कर रहे थे। तभी रामू राजावत, छोटू राजावत निवासी भारौली, मनोज उर्फ बड़के और दीपक उर्फ छिंग्गे एवं अन्य एक व्यक्ति जोकि मोटर साइकिल से था। ये सभी आए। इन सभी ने गालियां देना शुरू कर दी। तभी रामू राजावत ने 12 नंबर की बंदूक को तान ली। इस समय रामू द्वारा गोली चला दी जोकि सीधे लव तोमर के पेट में जा लगी। इसी समय छोटू की ओर से भी फायर किया गया। इस घटना के बाद आरोपी मौके से भाग निकले।

पुलिस थाने में शिवम तोमर ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए सभी आरोपियों ने नाम बताए। इस घटना के बाद पीड़ित पक्ष घायल अवस्था में लव तोमर को जिला अस्पताल लेकर पहुंचा। यहां प्राथमिक उपचार के बाद सीधे ग्वालियर रेफर कर दिया गया। जहां लव तोमर की मौत हो गई। इस घटना केबाद पुलिस ने शव को जब्त करते हुए पीएम कराया। इसके बाद अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया। पुलिस पूरे मामले की विवेचना कर रही है।

घटना के विरोध में किया प्रदर्शन

इस घटना के बाद फरियादी पक्ष ने सभी आरोपियों के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई की मांग की। आरोपी पक्ष का मकान तुड़वाने की मांग करते रहे। फरियादी पक्ष ने इस घटना की वजह देहात थाना पुलिस द्वारा अवैध एंट्री वसूलने वालों को बढ़ावा देना बताया। इस दौरान देहात थाने के एक जवान पर भी आरोप खुलेआम लागाया गया। हाइवे पर जाम लगाने की वजह से चार से पांच थानों का पुलिस फोर्स बुलाया गया। पुलिस ने सूझबूझ से हालात पर काबू पाया और जाम को खुलवाया।

Sanjay Saxena

BSc. बायोलॉजी और समाजशास्त्र से एमए, 1985 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय , मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के दैनिक अखबारों में रिपोर्टर और संपादक के रूप में कार्य कर रहे हैं। आरटीआई, पर्यावरण, आर्थिक सामाजिक, स्वास्थ्य, योग, जैसे विषयों पर लेखन। राजनीतिक समाचार और राजनीतिक विश्लेषण , समीक्षा, चुनाव विश्लेषण, पॉलिटिकल कंसल्टेंसी में विशेषज्ञता। समाज सेवा में रुचि। लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को समाचार के रूप प्रस्तुत करना। वर्तमान में डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े। राजनीतिक सूचनाओं में रुचि और संदर्भ रखने के सतत प्रयास।

Related Articles