MP: जब कार्यकर्ताओं को सिंधिया ने दी नसीहत…मुझे काम चाहिए, मुंह दिखाई नहीं’…

अशोक नगर। लोकसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा होने के बाद देश में राजनीतिक दल और प्रत्याशी अपने क्षेत्र में चुनाव प्रचार में जुट गए हैं। ऐसे में मध्य प्रदेश की गुना लोकसभा सीट जहां से बीजेपी से ज्योतिरादित्य सिंधिया और कांग्रेस यादवेंद्र सिंह को चुनाव मैदान में उतारा है। चुनाव प्रचार के दौरान सिंधिया गुना, अशोक नगर और शिवपुरी में दौरा कर रहे हैं। ऐसे में जैसे ही ज्योतिरादित्य सिंधिया अशोक नगर पहुंचे वहां, माल्यार्पण करने के लिए नेता और कार्यकर्ताओं की भीड़ पहुंची। कार्यकर्ताओं के ऐसा करने पर सिंधिया सख्त लहजे में अपील करते नजर आए।

पिछले दिनों ज्योतिरादित्य सिंधिया अशोकनगर, गुना, शिवपुरी दौरे पर थे। इस दौरान ज्योतिरादित्य सिंधिया अशोकनगर जिला मुख्यालय में संगठन के पदाधिकारी, कार्यकर्ताओं की मीटिंग में शामिल हुए। तभी इस बीच कुछ कार्यकर्ता उनके सामने जय जयकार और नारे लगाते हुए माल्यार्पण करने लगे। इसके बाद सिंधिया ने वहां नेता और कार्यकर्ताओं से अपील करते हुए कहा कि सब लोग अपने-अपने क्षेत्र में लगे यहां माल्यार्पण में न लगे। मुझे काम चाहिए, मुंह दिखाई नहीं।

Sanjay Saxena

BSc. बायोलॉजी और समाजशास्त्र से एमए, 1985 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय , मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के दैनिक अखबारों में रिपोर्टर और संपादक के रूप में कार्य कर रहे हैं। आरटीआई, पर्यावरण, आर्थिक सामाजिक, स्वास्थ्य, योग, जैसे विषयों पर लेखन। राजनीतिक समाचार और राजनीतिक विश्लेषण , समीक्षा, चुनाव विश्लेषण, पॉलिटिकल कंसल्टेंसी में विशेषज्ञता। समाज सेवा में रुचि। लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को समाचार के रूप प्रस्तुत करना। वर्तमान में डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े। राजनीतिक सूचनाओं में रुचि और संदर्भ रखने के सतत प्रयास।

Related Articles