भोपाल। पूर्व सीएम और कांग्रेस के सीनियर नेता कमलनाथ को अचानक ज्योतिरादित्य सिंधिया की याद आ गई। कमलनाथ विधानसभा में विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर से मिलने पहुंचे थे। वहां मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और मंत्री विश्वास सारंग भी मौजूद थे।
इस दौरान कमलनाथ ने अचानक नरेंद्र सिंह तोमर से कहा- आपके सिंधिया के क्या हाल हैं। इस पर नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा- अच्छे हैं, स्वस्थ्य हैं और प्रसन्न हैं।
तभी वहां बैठे मंत्री कैलाश विजयवर्गीय बोल पड़े। उन्होंने कमलनाथ से कहा- आपके सिंधिया जी अब हमारे हैं।
एमपी की राजनीति के इन दिग्गज नेताओं के बीच हुए संवाद का ये वीडियो सामने आने के बाद लोग अब चटकारे ले रहे हैं। इस पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। कुछ लोगों ने सवाल किया कि आखिर कमलनाथ को सिंधिया की याद क्यों आ रही है। जबकि सिंधिया ने तो उनकी सरकार गिरा दी थी। कुछ लोग कह रहे हैं कि कमलनाथ ने भी पूछा उनसे, जिनकी चंबल में सिंधिया से सियासी अदावत जग जाहिर है।
