MP: डिंडौरी जिले में भूसे से भरा ट्रैक्टर पलटा, दबने से दो लोगों की मौत, एक घायल

डिंडौरी। डिंडौरी जिले के करंजिया विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत बाहरपुर में सोमवार की दोपहर दर्दनाक हादसे में मौके पर ही दो लोगों की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार भूसे से भरा एक ट्रैक्टर बहारपुर से गोपालपुर की ओर जा रहा था। तभी पंचायत भवन के पास बने पुल के करीब अनियंत्रित होकर पलट गया। जिसमें ऊपर बैठे दो लोगों की ट्रैक्टर के नीचे दबने से मौके पर ही मौत हो गई। एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। बताया गया कि ट्रैक्टर पलटने से पहले एक व्यक्ति बस से भी टकराया था। 

दुर्घटना में मनमोहन सिंह निवासी ग्राम अंगई और दुलिया सिंह निवासी ग्राम अंगई की मौत हो गई। दुर्घटना में घायल अजय सिंह का उपचार बहारपुर उपस्वास्थ केंद्र में चल रहा है। 

Sanjay Saxena

BSc. बायोलॉजी और समाजशास्त्र से एमए, 1985 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय , मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के दैनिक अखबारों में रिपोर्टर और संपादक के रूप में कार्य कर रहे हैं। आरटीआई, पर्यावरण, आर्थिक सामाजिक, स्वास्थ्य, योग, जैसे विषयों पर लेखन। राजनीतिक समाचार और राजनीतिक विश्लेषण , समीक्षा, चुनाव विश्लेषण, पॉलिटिकल कंसल्टेंसी में विशेषज्ञता। समाज सेवा में रुचि। लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को समाचार के रूप प्रस्तुत करना। वर्तमान में डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े। राजनीतिक सूचनाओं में रुचि और संदर्भ रखने के सतत प्रयास।

Related Articles