MP: मितेन्द्र दर्शन सिंह को बनाय युवा कांग्रेस का प्रदेशाध्यक्ष, विक्रांत भूरिया के पद छोड़ने की पेशकश के कुछ ही घंटे में हुआ निर्णय

भोपाल। लोकसभा चुनाव से पहले मध्यप्रदेश युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. विक्रांत भूरिया ने पद छोड़ने की पेशकश की थी। भूरिया का पत्र जारी होने के कुछ देर बाद ग्वालियर के मितेन्द्र दर्शन सिंह को मध्य प्रदेश युवा कांग्रेस का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है।

विक्रांत ने पत्र में लिखा- पद के साथ न्याय नहीं कर पा रहा हूं

विक्रांत भूरिया ने युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवास बीवी को पत्र में लिखा- देश इस वक्त लोकतंत्र को बचाने की मुहिम में लगा हुआ है। जिसके लिए हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे व हम सबके नेता राहुल गांधी पूरी शक्ति के साथ देश भर में दौरे और सभाएं कर रहे हैं। इस वक्त प्रत्येक लोकसभा सीट जीतना जितना कांग्रेस के लिए जरूरी है, उससे कहीं ज्यादा इस देश के लोकतंत्र के लिए जरूरी है।

अब चूंकि मेरे पिता कांतिलाल भूरिया रतलाम-झाबुआ लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस के अधिकृत प्रत्याशी हैं, इस कारणवश मुझे अपना अधिकतम समय इस लोकसभा क्षेत्र में देना पड़ रहा है, जिसके चलते मैं मध्यप्रदेश युवा कांग्रेस के अध्यक्ष की भूमिका को पूरे प्रदेश में निभाने में खुद को असहज पा रहा हूं और अपने पद के साथ न्याय नहीं कर पा रहा हूं। आपसे अनुरोध है कि अगर आप किसी और को इस महत्वपूर्ण जवाबदारी के लिए सही समझें तो आप आगे बढ़ें, मैं आपके साथ हूं। संगठन का हित मेरे लिए सर्वोपरि है।

Sanjay Saxena

BSc. बायोलॉजी और समाजशास्त्र से एमए, 1985 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय , मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के दैनिक अखबारों में रिपोर्टर और संपादक के रूप में कार्य कर रहे हैं। आरटीआई, पर्यावरण, आर्थिक सामाजिक, स्वास्थ्य, योग, जैसे विषयों पर लेखन। राजनीतिक समाचार और राजनीतिक विश्लेषण , समीक्षा, चुनाव विश्लेषण, पॉलिटिकल कंसल्टेंसी में विशेषज्ञता। समाज सेवा में रुचि। लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को समाचार के रूप प्रस्तुत करना। वर्तमान में डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े। राजनीतिक सूचनाओं में रुचि और संदर्भ रखने के सतत प्रयास।

Related Articles